Indore Kirana Bazar Price: अमेरिकन अखरोट की आवक बढ़ी, मांग कमजोर रहने से भाव गिरे

Indore Kirana Bazar Price: अखरोट में करीब 30-40 रुपये प्रति किलो की मंदी रही। ज्यादातर गिरावट चिली के अखरोट में देखने को मिली है।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 02:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 24 Mar 2024 02:35 AM (IST)

Indore Kirana Bazar Rate: अमेरिकन अखरोट की आवक बढ़ी, मांग कमजोर रहने से भाव गिरे

Indore Kirana Bazar Price: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सियागंज में शनिवार को कारोबार बेहद कमजोर देखा गया। दरअसल, प्रदेश की अधिकांश मंडियां होली तक बंद होने के कारण खरीदी के लिए आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों की संख्या सिमट गई है। इधर, अमेरिकन अखरोट की आवक इंदौर मार्केट में अच्छी मात्रा में होने और डिमांड बेहद कमजोर होने के कारण कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। ज्यादातर गिरावट चिली के अखरोट में देखने को मिली है। अखरोट में करीब 30-40 रुपये प्रति किलो की मंदी रही। शनिवार को अखरोट घटकर 380 से 425, बेस्ट चिल्ली अखरोट 480 से 600, अखरोट गिरी 600 से 1000 रुपये प्रति किलो रह गया।

इधर, गर्मी का दबाव बढ़ने के कारण शकर में लोकल मांग जोरों पर देखी जा रही है, जिससे शकर के दाम मजबूत बोले गए। शनिवार को शकर नीचे में 3760 तथा ऊपर में 3840 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर में धीरे-धीरे शीतल पेय वालों की खरीदारी बाजार में आना शुरू हो गई है, जिससे शकर में अब मंदी नजर नहीं आ रही है। शकर की आवक सात गाड़ी की रही।

नारियल में फैरी वालों की पूछपरख बड़े नारियल में अच्छी है जबकि छोटे नारियल की मांग बेहद कमजोर बनी हुई है, जिससे नारियल के दामों में मजबूती देखी जा रही है। नारियल की आवक दो गाड़ी की रही। खोपरा गोला और बूरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। नारियल 120 भरती 1500-1550, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1550-1600, 250 भरती 1600-1650 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 110-130 कट्टे 105-107 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-4400 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर-गुड़ के दाम – शकर 3760-3840, एम-शकर 3900-4000, गुड करेली कटोरा 3700-3800, लड्डू 3900-4000, गिलास एक किलो 4600-4800, भैली 3500-3600 रुपये क्विंटल। नारियल – नारियल 120 भरती 1500-1550, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1550-1600, 250 भरती 1600-1650 प्रति बोरी और खोपरा गोला बक्सा 110-130, कट्टे 105-107 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-4400, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो) 2799 प्रति 15 किलो ।

फलाहारी के दाम – साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 7880, सच्चासाबू खीरदाना 7740, सच्चासाबू चीनीदाना 8070, सच्चासाबू फूलदाना 8170, साबूदाना चक्र एगमार्क 7550, शिवज्योति (1 किलो) 7420, गोपाल लूज (25 किलो) 6980, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम) 9770 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबूदाना (1 किलो) 7300, रायलरतन (500 ग्राम) 7360 व रायलरतन लूज 6800, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5450 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – केसर 180-188 ब्रांडेड 210-213, देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – हल्दी निजामाबाद 180 से 210, हल्दी लालगाय 275-280 कालीमिर्च गारबल 555 से 565 एटम 575 से 580, मटरदाना 590 से 625, जीरा ऊंझा 310 से 315, मीडियम 381 से 324 बेस्ट 345 से 375 सौंफ मोटी 95 से 125, मीडियम 175 से 225, बेस्ट 355 से 375, बारीक 350-400 , लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 1325 से 1374 बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली 2100 से 2250, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925 , हरी इलायची 1850-1950 मीडियम बोल्ड 2050 से 2150 बोल्ड 2250-2400 बेस्ट ए बोल्ड 2450-2650 और सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपये।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760-800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 700, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 670-680, काजू जेएच 590-600 टुकड़ी 530-550, बादाम 550-570 बेस्ट 640-660 आस्ट्रेलियन बादाम बेस्ट 625-750 खसखस मीडियम 650-725 बेस्ट 1125-1225 तरबूज मगज 750-760 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 420 से 470, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 150 बेस्ट 170 से 190 , चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 650 से 785, मीडियम 825 से 875 बेस्ट 900-925, पिस्ता 1300-1450 ईरानी 1500-1600, नमकीन पिस्ता 850-1000 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।