Ambikapur crime Information : दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी,सीसी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

Ambikapur crime Information : अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के ग्राम कुंवरपुर स्थित जय बजरंग ट्रेडर्स में एक लाख 70 हज़ार रुपये नकदी की चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसी कैमरे में नजर आ रही है। सीसी कैमरे में एक व्यक्ति दिख रहा है।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 11:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 11:37 PM (IST)

Ambikapur crime News : दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी,सीसी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

नईदुनिया न्यूज लखनपुर ।अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के ग्राम कुंवरपुर स्थित जय बजरंग ट्रेडर्स में एक लाख 70 हज़ार रुपये नकदी की चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसी कैमरे में नजर आ रही है। सीसी कैमरे में एक व्यक्ति दिख रहा है। संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास पुलिस कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले भी इनके घर से छह लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी।चोरी की लगातार घटनाओं को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी का दबाब पुलिस पर बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार कुंवरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जय बजरंग ट्रेडर्स नामक संस्थान है। संस्थान के संचालक अमन तायल प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दुकान के भीतर सामान बिखरे पड़े थे। उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी। दुकान संचालक ने जांच में पाया कि दराज में रखा एक लाख 70 हज़ार रुपये गायब थे। सारे सामान अस्त-व्यस्त रहने के कारण दुकान संचालक अमन तायल और उनके पिता दिनेश तायल के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई।लखनपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां पता चला कि दुकान में सीसी कैमरा लगा हुआ है। सीसी कैमरे की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान में घुसकर सामानों की जांच करते नजर आया। इसी के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का संदेह हैं। संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जय बजरंग बस सर्विस के संचालक कांग्रेस नेता दिनेश तायल के घर में विधानसभा चुनाव के दौरान घर से छह लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी। लखनपुर थाने में चोरी के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी एलआर चौहान को रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया था। पूर्व में हुई चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। परंतु पुलिस चोरी पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।