श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- ‘आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं’

श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- ‘आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं’


बॉलीवुड की बेहतरीन प्ले बैक सिंगर श्रेया घोषाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें आशा भोसले अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है. गायिका के लिए ये पल बेहद ही इमोशनल कर देने वाला रहा. उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड मिलना किसी जिम्मेदारी से कम नहीं है. इसे उन्होंने अपनी बड़ी जिम्मेदारी बताया साथ ही कहा कि वो आशा भोसले को अपनी प्रेरणा मानती हैं.

अवॉर्ड पाकर क्या बोलीं श्रेया घोषाल?

श्रेया घोषाल को आशा भोसले अवॉर्ड 2026 से पुणे में सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड को हृदयनाथ मंगेशकर के हाथों श्रेया घोषाल को सौंपा गया. सिंगर ने इस दौरान इस अवॉर्ड को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई से बात भी की और कहा, ‘आशा भोसले अवॉर्ड का मतलब मेरे लिए बहुत कुछ है. ये मेरे लिए किसी चीज से ज्यादा मायने रखता है, जो शायद मुझे अब तक मिली है. ये मेरे लिए सम्मान और ढेर सारे आशीर्वाद जैसा है, साथ ही ये बड़ी जिम्मेदारी भी है.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

VIDEO | Maharashtra: Singer Shreya Ghoshal receives ‘Asha Bhosle Award 2026’ in Pune.

She says, “The Asha Bhosle Award means more to me than anything that has probably ever come my way. It’s an honour, a big blessing, and also a big responsibility. To receive the award from… pic.twitter.com/yOrLeidsEQ

— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026

श्रेया घोषाल ने आशा भोसले को बताया अपनी प्रेरणा

इतना ही नहीं, श्रेया घोषाल आगे कहती हैं, ‘हृदयनाथ मंगेशकर जी के साथ हाथ से मुझे ये अवॉर्ड मिलना भी बहुत कुछ है. वो मेरे लिए गुरु जैसे है. आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं और मैं कई तरह से उन्हें अपना आदर्श मानता हूं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इस दिन को हमेशा याद रखूंगी.’ सोशल मीडिया पर श्रेया का अवॉर्ड लेते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर इस अवॉर्ड को पाने की खुशी साफतौर से झलक रही है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

श्रेया घोषाल का करियर

बहरहाल, बात की जाए श्रेया घोषाल के करियर की तो वो अब तक 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं. उन्होंने अपनी गायिकी की शुरुआत महज 4 साल की उम्र ही कर दी थी. वो शास्त्रीय संगीत सीखा करती थीं. फिर उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘सारेगामा पा’ में हिस्सा लिया और इससे उनकी जिंदगी ही बदल गई. श्रेया ने इस शो को जीत लिया था. यही वो जगह रही है जहां पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की नजर उन पर पहली बार पड़ी थी. श्रेया ने फिल्मों में अपनी गायिकी की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ से की थी. इसके लिए सिंगर को बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

गौरतलब है कि श्रेया घोषाल हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मराठी और मलयालम समेत 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गा चुकी हैं.