सोशल मीडिया की दुनिया में रोज़ नए-नए और सनसनीखेज वीडियो देखने को मिलते हैं. कई वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर इंसान अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं कर पाता. हाल ही में ऐसा ही एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक चमचमाती महिंद्रा बोलेरो कार को एक बड़ी सी इंडस्ट्रियल क्रशर मशीन में पिसते हुए दिखाया गया है. वीडियो देखकर कार प्रेमियों का कलेजा मुंह को आ गया है.
कुछ ही सेकंड में लोहे की गाड़ी बनी चूरा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी इंडस्ट्रियल श्रेडर मशीन चल रही है. उसके विशाल और नुकीले रोटेटिंग ब्लेड्स घूम रहे हैं. तभी एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी उस मशीन के मुंह की तरफ बढ़ती है. जैसे ही गाड़ी मशीन के रोलर्स को छूती है, मशीन का खौफनाक शिकंजा उसे अपने अंदर खींचने लगता है. इंजन, बोनट, बंपर और टायर… सब कुछ लोहे की उस भारी मशीन में गाजर-मूली की तरह पीसने लगता है. कुछ ही सेकंड के अंदर पूरी की पूरी कार गायब हो जाती है और सिर्फ लोहे का चूरा बचता है.
वीडियो देखकर सहमे यूज़र्स, इंटरनेट पर मची सनसनी
इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. बोलेरो के दीवानों के लिए यह नजारा किसी भयावह सपने जैसा था. कई यूज़र्स ने लिखा कि इतनी मजबूत गाड़ी का यह हश्र देखकर उनकी रूह कांप गई. लोग हैरान थे कि कोई इतनी अच्छी-खासी गाड़ी को इस तरह क्रशर में कैसे डाल सकता है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
जानिए इस ‘खौफनाक तबाही’ का असली सच
अगर इस वीडियो को देखकर आपकी भी सांसें थम गई थीं, तो अब जरा राहत की सांस लीजिए. इस पूरे वीडियो का हकीकत से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, यह कोई असली रेस्क्यू या कार स्क्रैपिंग का वीडियो नहीं है, बल्कि यह AI द्वारा जनरेट किया गया एक एनिमेटेड वीडियो है. एआई की मदद से इसे इतनी बारीकी, स्पार्क्स और परफेक्शन के साथ बनाया गया है कि पहली नजर में कोई भी इसे असली मान बैठे. सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए आजकल ऐसे एआई वीडियो खूब वायरल किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





.jpg)