सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कई बार कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं और लोग उसे देखकर हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दादी मां का डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और खुश भी हो रहे हैं, क्योंकि इतनी उम्र में भी दादी जी की एनर्जी देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है.
यह वीडियो dadi_comedy_63 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसका कैप्शन “बुलबुल कोन्या तेरी भुआ सू” रखा गया है, जो एक हरियाणवी गाने की लाइन है. यह वीडियो रामकेश जीवनपुर वाला के गाने पर बनाया गया है. कम समय में ही इस वीडियो को साढ़े छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, तेरह हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है और छत्तीस हजार से ज्यादा बार इसे शेयर भी किया जा चुका है. यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है.
वीडियो में क्या दिखा?
इस वीडियो में एक बुजुर्ग दादी मां जींस टॉप में नजर आ रही हैं. उनके सफेद बाल ऊपर की तरफ बांधे हुए हैं. इसके अलावा जो सबसे मजेदार बात थी वह थी कि दादी मां इतनी बूढ़ी होने के बाद भी एकदम जोश में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दादी मां बहुत ही जोश के साथ हाथों को हिलाते हुए और कमर पर हाथ रखकर ठुमके लगा रही हैं. उनके चेहरे पर मस्ती और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है, जिससे लग रहा है कि वह डांस करने में पूरा मजा ले रही हैं. इस उम्र में भी इतनी फुर्ती से डांस करना देखने वालों को हैरान कर रहा है और यही चीज इस वीडियो को खास बना रही है.
यह भी पढ़ेंः समुद्र की गहराई में भाई-बहन का प्यार, अंडरवॉटर रक्षाबंधन का अनोखा जश्न
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई दादी मां की तारीफ करता नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा “वाह दादी जी एनर्जी लेवल” और साथ में हंसने वाले इमोजी भी लगाया. किसी और ने लिखा “फॉलोअर्स शॉक्ड, दादी ने कमाल कर दिया”. एक यूजर ने लिखा “बहुत अच्छा दादी जी” और दिल वाला इमोजी भेजा. कई लोगों ने लिखा कि उम्र कोई मायने नहीं रखती, बस हर पल को एन्जॉय करना चाहिए. एक कमेंट में लिखा था “मैं तो कमेंट पढ़ने आई हूं बस” जिस पर भी लोगों ने खूब लाइक किया. एक और यूजर ने लिखा “वाह दादी धमाल कर परफॉर्मेंस” तो किसी ने लिखा “इतनी उम्र में दादी जी फुल एक्टिव हैं”. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि दादी के डांस के लिए कमेंट पर लाइक जरूर करें. कुल मिलाकर इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः मक्का पहुंची राखी सावंत, काबा शरीफ का तवाफ कर नेपाल के लिए की दुआ





.jpg)