Bhopal Information: प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने से बार-बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए। अब सभी विद्यार्थियों के खाते अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के संचालक केके द्विवेदी के संभागीय संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Bhopal News: प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
स्कूल शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर सका है।

HighLights

  1. डीपीआइ ने जारी किए विद्यार्थियों का खाता अपडेट करने के दिशा-निर्देश

भोपाल, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरकारी स्कूलों का नवीन सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। वर्तमान सत्र बीतने में सिर्फ आठ दिन का समय शेष है। ऐसे में अब तक प्रदेश के 3.43 लाख विद्यार्थियों को सत्र 2023-24 की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। विद्यार्थियों के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर सका है।

बैंक खाते त्रुटिपूर्ण होने से बार-बार ट्रांजेक्शन फेल हो गए। अब सभी विद्यार्थियों के खाते अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के संचालक केके द्विवेदी के संभागीय संयुक्त संचालकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया।

अब 2023-24 की असफल भुगतान की छात्रवृत्ति राशि फिर से 26 मार्च को विद्यार्थियों के संशोधित बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस वजह से संबंधित विद्यार्थियों को बैंक खाते 24 मार्च तक अपडेट करने की समय सीमा दी गई है। अगर तय समय सीमा में भी खाते अपडेट नहीं किए जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संभाग या जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।

इंदौर जिले के सबसे अधिक विद्यार्थी

इसमें सबसे अधिक इंदौर, धार, रीवा, जबलपुर, सागर व भोपाल जिले के विद्यार्थियों के बैंक खातों में खाता त्रुटि मिली है। इससे इन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की संख्या कम है।

इन 10 जिलों के सबसे अधिक विद्यार्थी शामिल

इंदौर-22,859

रीवा- 13,910

धार-13,198

जबलपुर-12,658

सागर-9,967

भोपाल-9884

छतरपुर-9,582

ग्वालियर-9,288

राजगढ़-9,096

मुरैना-8,942