IPL 2024 के पहले ही मैच में छाए विराट कोहली, टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे

Virat Kohli 12,000 runs in T20: विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में यह कारनामा किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 09:34 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 09:37 PM (IST)

IPL 2024 के पहले ही मैच में छाए विराट कोहली, टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे
विराट के टी20 में 12 हजार रन पूरे।

HighLights

  1. सीजन के पहले मैच में छाए विराट कोहली।
  2. टी20 में 12 हजारी बने विराट कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli 12,000 runs in T20: आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ एमएस धोनी और विराट कोहली की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। विराट बेटे के जन्म के कारण मैदार से दूर थे। आईपीएल शुरु होने से पहले विराट कोहली लंदन से भारत लौटे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में IPL 2024 का पहला मैच खेला। उन्होंने मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया।

विराट कोहली के 12 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में यह कारनामा किया है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल- 14,562

शोएब मालिक- 13,360

कीरोन पोलार्ड- 12,900

एलेक्स हेल्स- 12,319

डेविड वॉर्नर- 12,065

विराट कोहली- 12000*

एरोन फिंच- 11,458

रोहित शर्मा- 11,156

जोस बटलर- 11,146

दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर हैं। सबसे तेज 12,000 रन बनाने के मामले में विराट दूसरे स्थान पर हैं।

चेन्नई के खिलाफ एक हजार रन पूरे

विराट कोहली के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक हजार रन भी पूरे हो गए। इसके अलावा विराट के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह