DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीत से खोला खाता, सैम कुरेन का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से हारी

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीत से खोला खाता, सैम कुरेन का अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से हारी

IPL 2024 DC vs PBKS Match Highlights: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को पंजाब ने सैम कुरेन के अर्धशतक के दम पर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 08:27 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 08:30 PM (IST)

पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीता मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 174 रन के लक्ष्य को पंजाब ने सैम कुरेन के अर्धशतक के दम पर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। सैम ने 63 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से शाइ होप ने 33 और अभिषेक पोरेल ने 32* रन की पारी खेली। इंफेक्ट प्लेयर के तौर पर आए पोरेल ने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के लगाकर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। रबाडा, बराड और चाहर को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब किंग्स की पारी

पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले ओवर में खलील अहमद के ओवर में 17 रन बने। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने दो-दो चौके लगाए। अगले ओवर में इशांत शर्मा ने तीन वाइड सहित 8 रन दिए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन को बोल्ड कर वापसी की। पंजाब के कप्तान ने 22 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने आते की लगातार दो चौके जड़े। उन्होंने एक शॉट सामने खेला जिस पर जॉनी रन आउट हो गए। इस तरह पंजाब किंग्स ने 42 पर दो विकेट खो दिए।

इशांत शर्मा हुए चोटिल

इशांत शर्मा का फील्डिंग के दौरान दाएं पैर का टखना मुड़ गया। ऐसे में मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इस बीच प्रभसिमरन और सैम के बीच 42 रन की साझेदारी हपई। कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन (26 रन) को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। जितेश शर्मा (9 रन) कुलदीप की गेंद पर स्टंप हो गए। आखिरी ओवर में लिविंगस्टन ने छक्का लगाकर पंजाब को जीत दिला दी।

स्कोर बोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो , सैम कुरेन , लियाम लिविंगस्टोन , जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , शशांक सिंह , हरप्रीत बराड़ , हर्षल पटेल , कैगिसो रबाडा राहुल चाहर , अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर , मिशेल मार्श , शाई होप , ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर) , रिकी भुई , ट्रिस्टन स्टब्स , अक्षर पटेल, सुमित कुमार , कुलदीप यादव , खलील अहमद , ईशांत शर्मा

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह