टिकट कट गया तो? सवाल पर कंगना रनौत बोलीं- ‘ऐसा नहीं है कि डर…’

टिकट कट गया तो? सवाल पर कंगना रनौत बोलीं- ‘ऐसा नहीं है कि डर…’


बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि वो जो भी बयान देती हैं, उनकी अपनी स्वतंत्र विचारधारा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया कि आपको कभी ये डर सताता है कि आपको अगले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिले शायद?

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि डर तो नहीं कह सकते उसको, क्योंकि ये ठीक है कि मेरा विषय काफी हो गया है. ऐसा नहीं है कि डर हो गया कि मेरा अस्तित्व खत्म हो जाएगा. मैं फिल्म मेकर हूं, मैं राइटर हूं, मैं अपने जॉब से प्यार करती हूं. कई डायरेक्टर्स मेरे साथ काम करना चाहते हैं. 

कंगना ने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ”डिमांडिंग एक्ट्रेस हूं, सबसे पहले तो मुझे यही कहते हैं कि आप यहां से क्यों चली गईं? लाइफ में करने को बहुत कुछ है.”

टिकट कट गया तो? सवाल पर कंगना रनौत बोलीं- 'ऐसा नहीं है कि डर...

वो कहती हैं कि राजनीति के अलावा उनका अपना एक मजबूत कलात्मक वजूद है, उनका 20 साल का करियर है, इसलिए वे टिकट न मिलने की अनिश्चितताओं से नहीं घबरातीं.

आपको बता दें कि इन दिनों कंगना अपने कई बयानों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने बाबा रामदेव को घेरा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बाबा कहते हैं कि मेरी जवानी कैसी थी. उन्होंने कहा, ‘क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चिमगादड़ बन के लटका हुआ था क्या उसने देखा क्या था?’

एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में कृति सैनन के रक्षाबंधन एड कंट्रोवर्सी, अपने जेन जी को लेकर बयानों पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि फिल्मों में देखते हैं, कौन से कपड़े पहन रही हैं, किस तरीके का पहनती हैं, कौन रोक रहा है. राहुल गांधी के बयान में रक्षाबंधन का जिक्र क्यों नहीं है. बच्चियां बुर्के पहनती हैं, वो क्यों नहीं बोलते हैं.

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं. उन्होंने पहली बार 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया.