हरियाणा में अब Godrej की एंट्री सिर्फ प्रॉपर्टी तक नहीं रहने वाली है, बल्कि कंपनी पैसा लगाने के साथ राज्य में रोजगार के भी नए रास्ते खोलने जा रही है. Godrej Industries Group करीब 20,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगा, जिससे लगभग 40 हजार नौकरियां मिलने की उम्मीद है. इस इन्वेस्टमेंट का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट और गुरुग्राम में बनने वाले बड़े ऑफिस प्रोजेक्ट्स पर खर्च होगा.
Godrej इंडस्ट्रीज ग्रुप पहले से ही हरियाणा में काम कर रहा है. कंपनी के हिसाब से, उसने राज्य में अब तक करीब 12,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है और उसके अलग अलग कारोबार में लगभग 9,000 लोग काम कर रहे हैं. अब नए इन्वेस्टमेंट के जरिए हरियाणा में कंपनी अपनी मौजूदगी और ज्यादा करने की तैयारी कर रही है.
यह भी पढ़े: SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन
Godrej Properties लगाएगी 16,000 करोड़ रुपये
इस पूरे इन्वेस्टमेंट में सबसे बड़ा हिस्सा Godrej Properties का होगा. कंपनी हरियाणा में पहले ही करीब 11,000 करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर चुकी है. अब FY28 तक करीब 16,000 करोड़ रुपये और इन्वेस्ट करने की योजना है. कंपनी के गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत और कुरुक्षेत्र में कुल 18 प्रोजेक्ट चल रहे हैं. आने वाले प्रोजेक्ट्स से 11,000 से ज्यादा नौकरियां मिलने की उम्मीद है.
Godrej Ventures भी गुरुग्राम में करीब 3,500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रही है. ये पैसा Grade A+ ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में लगाया जाएगा. इससे सीधे और दूसरे तरीके से 30,000 से ज्यादा रोजगार बनने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि इससे गुरुग्राम के कमर्शियल कारोबार को मजबूती मिलेगी और बड़ी कंपनियों के लिए शहर में बेहतर जगह बनेगा.
हरियाणा में पहले से मौजूद है Godrej का बिजनेस
Godrej का बिजनेस सिर्फ प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं है. Godrej Capital की हरियाणा में 5 ब्रांच हैं. वहीं Godrej Consumer Products के राज्य में 42 डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूटर और 250 से ज्यादा गांवों में रहने वाला स्टॉकिस्ट हैं. कंपनी हरियाणा में CSR और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों पर भी पैसा खर्च करती है.
Godrej Industries Group के चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि हरियाणा कंपनी के लिए तेजी से आगे जाता हुआ राज्य है. उन्होंने गुरुग्राम के बड़े बिजनेस और रोजगार केंद्र के रूप में उभरने को भी अहम बताया. कंपनी का कहना है कि नया इन्वेस्टमेंट हरियाणा के लंबे समय की ग्रोथ और बिजनेस के उम्मीदों पर उसके भरोसे को दिखाता है.
यह भी पढ़े: महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत





