महिला सांसद ने स्पीकर को बोला अम्मीजान, फिर संसद में जमकर कटा बवाल

महिला सांसद ने स्पीकर को बोला अम्मीजान, फिर संसद में जमकर कटा बवाल


बात जब पाकिस्तान की आती है तो बवाल कटना तय होता है. वहां के लोग हों या वहां के लीडर सब एक से बढ़कर एक हैं. लेकिन अब जो मजेदार वीडियो सामने आया है वो पाकिस्तान की संसद का है जहां एक महिला सांसद, हाउस की अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करती दिखाई दे रही है. इस दौरान दोनों में बहस होती है और बात तू तू मैं मैं तक पहुंच जाती है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

पाकिस्तानी संसद से सामने आया मजेदार वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी पुराना है लेकिन पाकिस्तानी संसद की कॉमेडी की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.  वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पीपुल्स पार्टी से ताल्लुक रखने वाली डिप्टी स्पीकर ने संसद की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रश्नकाल की शुरुआत की.  इस दौरान जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-फंक्शनल की एमपीए अब्बासी ने बोलने के लिए अपना माइक चालू करने का अनुरोध किया, तो रजा ने उन्हें “बेटी” कहकर उनका अनुरोध ठुकरा दिया. उन्होंने अब्बासी से कहा, ” बेटी , तुम्हें पहले से ही अच्छी कवरेज मिल रही है. तुम्हें सवाल पूछने की इजाजत है, लेकिन बेवजह आलोचना करने की नहीं.” 

स्पीकर को कहा अम्मीजान और छिड़ गई बहस

इसके बाद अब्बासी ने पलटवार करते हुए डिप्टी स्पीकर को अम्मी जान कहा. उन्होंने जवाब दिया , “आपका काम हमारी आलोचना करना नहीं है अम्मी जान. कृपया मेरा माइक चालू करें.” उनके इस जवाब पर विपक्ष के सदस्य हंसने लगे. हालांकि, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान की सांसद हीर सोहो ने हस्तक्षेप करते हुए उपसभापति और पीएमएल-एफ सांसद दोनों से संसद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया. उपसभापति ने उन्हें भी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें अपना काम करने का तरीका याद दिलाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करने के लिए यहां हूं, आलोचना सुनने के लिए नहीं.”  ये पूरा वीडियो अब इंटरनेट पर फिर से ट्रेंड कर रहा है जिस पर यूजर्स मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

यूजर्स बोले, कितना पारिवारिक माहौल है

वीडियो को shrew.meme नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये क्या चल रहा है पाकिस्तान में, मेरी तो हंसी नहीं रुक रही. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तानी संसद का माहौल कितना पारिवारिक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये पार्लियामेंट है बताओ.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो