देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात


देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के नए हीरो बनकर उभरे हैं. चोटिल साई सुदर्शन की जगह प्लेइंग इलेवन में आए देवदत्त पडिक्कल ने अब तक श्रीलंका टूर पर हर एक मौके को भुनाया है. 3 पारियों में 2 शतक समेत 328 रन बना चुके हैं. अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें परमानेंट नंबर-3 बल्लेबाज के रूप में देखे जाने की अटकलें हैं. अगर ऐसा हुआ तो साई सुदर्शन का टीम से पत्ता कट हो सकता है.

देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उस समय एक छोर संभाला जब टीम इंडिया ने 66 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. उन्होंने 117 रनों की शतकीय पारी खेली और यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इस 26 वर्षीय क्रिकेटर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

गौतम गंभीर ने की सराहना

दरअसल BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गौतम गंभीर ने पडिक्कल की तारीफ में कहा, “देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका मिला और उन्होंने प्रत्येक मौके को भुनाया है. हम जानते हैं कि टेस्ट कितना कठिन फॉर्मेट है. देव का चलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है.”

पडिक्कल के टेस्ट करियर की पहली 3 पारी और अब तक आखिरी 3 पारी, उन्हें बिल्कुल अलग खिलाड़ी के रूप में पेश करती हैं. साल 2024 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद पहली 3 पारियों में उन्होंने सिर्फ 90 रन बनाए थे. मगर पिछली 3 पारियों में 109.33 के औसत से 318 रन बना चुके हैं. श्रीलंका टूर पर अब तक 3 पारियों में उन्होंने 167 रन, 44 रन, 117 रन की पारी खेली है.

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

कप्तान शुभमन गिल भी हुए फैन

कप्तान शुभमन गिल ने पडिक्कल को लेकर कहा, “जो बल्लेबाज अभी आया हो, उसके लिए यह आसान नहीं होता है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ी पहले मैच से ही बढ़िया करें, लेकिन हर एक खिलाड़ी अपना सही समय आने पर चरम पर पहुंचता है. यह बहुत जरूरी हो जाता है कि प्लेयर्स को पर्याप्त समय दिया जाए. देवदत्त यहां पहले भी खेले हैं, वो यहां इंडिया ए टीम के लिए खेले थे, उन्होंने बहुत अच्छा करके दिखाया था.”

शुभमन गिल ने माना कि देवदत्त पडिक्कल के पास वह कौशल है, जो उनन्हें टेस्ट फॉर्मेट में सफल बना सकता है. दरअसल पडिक्कल अब तक श्रीलंका टूर पर लगातार 3 मैचों में शतक लगा चुके हैं. गॉल टेस्ट में 167 रन और अब कोलंबो टेस्ट में उन्होंने 117 रनों की शतकीय पारी खेली है. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में नाबाद 142 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया