9 साल बाद मालिक को मिला अपने चोरी हुआ तोता, रुला देगी खबर

9 साल बाद मालिक को मिला अपने चोरी हुआ तोता, रुला देगी खबर


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे तोते की कहानी चर्चा में है, जिसने करीब 9 साल बाद अपने मालिक के पास वापस पहुंचकर हर किसी को हैरान कर दिया. सोचिए, कोई पालतू जानवर सालों पहले आपसे बिछड़ जाए और फिर अचानक एक दिन पुलिस का फोन आए कि आपका वही पालतू जिंदा मिल गया है. ब्रिटेन के रॉबर्ट मॉर्टिमर के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ. उनके प्यारे तोते Barney की कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है.

2017 में घर से गायब हुआ था Barney

रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट मॉर्टिमर के पास Barney नाम का तोता था. साल 2017 में ब्रिटेन के Bradford स्थित उनके घर से Barney चोरी हो गया था. रॉबर्ट ने उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. समय बीतता गया और करीब 9 साल तक Barney का कोई पता नहीं चला. आखिरकार रॉबर्ट ने भी मान लिया था कि शायद अब वह कभी वापस नहीं आएगा.

फिर एक दिन अचानक आया पुलिस का फोन

करीब एक दशक बाद रॉबर्ट के पास पुलिस का फोन पहुंचा. पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि उनका तोता Barney मिल गया है. ये सुनते ही रॉबर्ट को अपनी कानों पर यकीन नहीं हुआ. उन्हें लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, क्योंकि Barney को गायब हुए लगभग 9 साल हो चुके थे. लेकिन जब उन्हें यकीन हुआ कि सच में उनका तोता मिल गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

IKEA की पार्किंग में घूम रहा था तोता

Barney को एक ऐसी जगह देखा गया, जहां शायद किसी ने उसके मिलने की उम्मीद भी नहीं की होगी. वह IKEA की पार्किंग में घूम रहा था. यह जगह उसके पुराने घर से करीब 20 मील दूर बताई जा रही है. एक animal rescuer की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे रेस्क्यू किया गया.

Microchip ने खोला Barney का राज

Rescue के बाद Barney का microchip scan किया गया. इसमें तोते का नाम Barney पता चल गया और ये भी जानकारी मिली कि वह मूल रूप से Bradford का था. लेकिन दिक्कत ये थी कि microchip से जुड़ा पुराना phone number अब बंद हो चुका था. ऐसे में rescue team के लिए उसके असली मालिक तक पहुंचना आसान नहीं था.

‘Hi Barney’ सुनते ही तोते ने दिया ऐसा Reaction

इस कहानी का सबसे मजेदार हिस्सा तब सामने आया जब rescue centre की Gemma Dumbill ने तोते को उसके नाम से बुलाया. उन्होंने कहा, “Hi, Barney.” इसके बाद तोते ने उन्हें ऐसे देखा, जैसे वह सोच रहा हो कि इस महिला को मेरा नाम कैसे पता है. यही छोटा सा moment इस पूरी कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है.

कई लोगों ने कहा- ये हमारा तोता है

Barney की खबर सामने आने के बाद कई लोगों ने दावा किया कि वह उनका तोता है. लेकिन किसी के पास ownership साबित करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं था. Rescue team ने भी बिना सही verification के Barney को किसी को सौंपने से इनकार कर दिया. इसके बाद इंटरनेट पर पुराने रिकॉर्ड और जानकारी खंगाली गई.

आखिरकार 9 साल बाद मिल गया अपना इंसान

Internet search के जरिए आखिरकार Barney के असली मालिक रॉबर्ट मॉर्टिमर तक पहुंच बनाई गई. इसके बाद लंबे इंतजार का अंत हुआ और Barney अपने मालिक से दोबारा मिल गया. सबसे अच्छी बात ये है कि अब Barney अपने मालिक के नए घर में रहने लगा है.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘सच्चा प्यार कभी रास्ता नहीं भूलता’

Barney की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है. यूजर्स का कहना है कि 9 साल तक गायब रहने के बाद अपने मालिक तक वापस पहुंचना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कई लोग इस reunion को देखकर emotional हो गए, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि Barney ने शायद अपने पुराने मालिक को कभी भुलाया ही नहीं था. एक बात तो तय है, इंसान और पालतू जानवर के बीच का रिश्ता कितना खास होता है, Barney की ये कहानी उसका शानदार example बन गई है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो