टिप-टिप बरसा पानी पर चाचा ने किया ऐसा डांस, वायरल हो गया वीडियो

टिप-टिप बरसा पानी पर चाचा ने किया ऐसा डांस, वायरल हो गया वीडियो


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा जी बारिश के बीच खुले मैदान में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो @pradumnsin2105 नाम के X यूजर धाकड़ कुमार ने शेयर किया है, और देखते ही देखते यह हजारों लोगों तक पहुंच गया.

वीडियो पर अब तक 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बारिश के मौसम में जहां लोग छाता लेकर भागते नजर आते हैं, वहीं इस वीडियो में चाचा जी की मस्ती देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी. लोग इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. 

वीडियो में क्या है खास?

इस वायरल वीडियो में एक उम्रदराज चाचा जी सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए, बारिश से भीगी हुई हरी-भरी जमीन पर डांस स्टेप्स मारते दिख रहे हैं. चाचा जी बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रहे हैं, मानो वह किसी बड़े स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हों. उनका यह अंदाज इतना नैचुरल और मजेदार है कि देखने वाले खुद को हंसने से रोक नहीं पाते.

इस वीडियो की सबसे खास बात है कि चाचा जी बारीश के मशहूर गाना टीप टीप बरसा पानी पर नाच रहा है. पोस्ट के साथ लिखा कैप्शन भी बड़ा दिलचस्प है, जिसमें कहा गया है कि भले ही बारिश का पानी कितना भी बरसा हो, लेकिन चाचा जी ने अपने डांस से माहौल में असली आग लगा दी है. यही वजह है कि यह वीडियो हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

 

यह भी पढ़ेंः Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट…बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी कम मजेदार नहीं हैं. किसी यूजर ने लिखा कि अब चाचा भी क्रिएटर बनने की राह पर हैं, तो किसी ने मजाक में कहा कि अब चाचा जी बिस्तर से उठने का नाम नहीं लेंगे, इतना कॉन्फिडेंस मिल गया है. एक यूजर ने चाचा जी की एनर्जी को देखकर पूछा कि आखिर इतना आत्मविश्वास आता कहां से है.

वहीं कुछ लोगों ने इसे किसी फिल्म के गाने से जोड़ते हुए मजाक में कहा कि आने वाली किसी फिल्म में ऐसे ही डांस मूव्स होने चाहिए.  एक कमेंट में लिखा गया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, मोर भी नाचने लगे, वैसे ही चाचा जी भी थिरकने लगे. कुल मिलाकर, यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि यह भी दिखाता है कि खुशी मनाने के लिए न उम्र देखी जाती है और न मौका, बस दिल में जोश होना चाहिए. यही वजह है कि चाचा जी का यह अंदाज लोगों के दिलों को छू गया है.

यह भी पढ़ेंः Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई ‘मोदी चालीसा’; वीडियो वायरल