बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स

बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स


Bengaluru Traffic Viral Video: बेंगलुरू का ट्रैफिक जाम पूरे देश में मशहूर है, और यहां रोज ऑफिस जाने वाले लोग घंटों सड़क पर फंसे रहने को मजबूर होते हैं. लेकिन इसी जाम के बीच एक शख्स का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसने ट्रैफिक से बचने का बिल्कुल अलग और स्मार्ट रास्ता खोज निकाला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स यूनीसाइकिल से ऑफिस जाते हुए दिखा.

हेलमेट पहने यूनीसाइकिल पर सवार दिखा शख्स

वायरल वीडियो में एक शख्स हेलमेट पहनकर इलेक्ट्रिक यूनीसाइकिल पर सवार होकर आराम से सड़क पर चलता नजर आता है, जबकि उसके आसपास बाकी लोग अपनी गाड़ियों में जाम में फंसे खड़े हैं. एक पहिए पर बैलेंस बनाकर आगे बढ़ता यह शख्स बाकी वाहनों के बीच से आसानी से निकलता दिखता है, जो देखने वालों को हैरान कर देता है.

यह भी पढ़ें: Original vs Fake Packaging: अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

कोई जाम नहीं कोई इंतजार नहीं

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा कि बेंगलुरू के ट्रैफिक से बचने के लिए कुछ भी चलेगा, और इसी सोच के साथ इस शख्स ने अपना समाधान खुद ढूंढ निकाला, एक इलेक्ट्रिक यूनीसाइकिल. न कोई जाम, न कोई इंतजार, सिर्फ एक स्मार्ट और सस्टेनेबल राइड, जो सीधे बेंगलुरू के ट्रैफिक को चीरते हुए आगे बढ़ती नजर आती है.

सादा आइडिया लेकिन असरदार तरीका

इस वीडियो ने यह भी दिखाया कि कई बार सबसे सरल आइडिया ही सबसे तेज तरीका साबित होता है. जहां बड़ी गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहती हैं, वहीं छोटे और हल्के व्हीकल्स के जरिए बेंगलुरू जैसे शहरों में सफर करना कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकता है, खासकर तब जब बात रोज के ऑफिस कम्यूट की हो.

यूजर्स दी रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई यूजर्स ने इस अनोखे आइडिया की जमकर तारीफ की, एक यूजर ने लिखा कि “अगर हर कोई ऐसी साइकिल इस्तेमाल करने लगे, तो बेंगलुरू में कभी ट्रैफिक जाम ही न हो”. वहीं कुछ लोगों ने इसे भरोसेमंद और स्मार्ट आइडिया बताते हुए तारीफ में हाथ उठाकर इमोजी भेजे. लेकिन तारीफ के साथ साथ कई यूजर्स ने प्रैक्टिकल सवाल भी उठाए, एक यूजर ने पूछा कि “गड्ढों वाली सड़कों पर इसका क्या होगा”, तो दूसरे ने पूछा कि “टर्न कैसे लिए जाते होंगे और गड्ढों से कैसे बचा जाता होगा”. कीमत को लेकर भी चिंता जताई गई, कुछ लोगों ने लिखा कि टेक्नोलॉजी असरदार तो लगती है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकती है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि “क्या पेट्रोल रहित वाहनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है”.

यह भी पढ़ें: Don’t Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं… ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल