Facial Cleansing: फेशियल करवाने से त्वचा की सफाई गहराई से होती है साथ ही खून का दौरा भी बढ़ जाता है जिससे स्किन काफी खिली खिली और निखरी हुई दिखाई पड़ती है साथ ही फेशियल करवाने तनाव भी कम होता है फैशल करवाने से रोमछिद्रों में जमी गंदगी और तेल बाहर निकल जाते हैं और डेड स्किन भी हट जाती है जिससे चेहरे पर निखार और चमक बनी रहती है और चेहरा तरोताजा और चमकदार दिखता है इससे एंटी-एजिंग झुर्रियां कम होती हैं और कसावट भी आती है वहीं आज कल ग्लोइंग, क्लीन व क्लेयर स्किन पाने के लिए कोरियन फेशियल और हाइड्रा फेशियल काफी लोकप्रिय हैं अगर आप भी सोच रहीं हैं फेशियल करवाने का तो कौनसा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम.
कौन करवा सकता है कोरियन फेशियल?
अगर आपकी स्किन रूखी, तैलीय, सेंसीटिव या बेजान है तो आप करवा सकते कोरियन फेशियल हैं यह आपके चेहरे पर ताजगी और चमक लाने के साथ ही स्किन को अंदर से निखारता है हालांकि, चेहरे पर ज्यादा मुंहासे, घाव या संक्रमण होने पर इसे करवाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें इसमें सबसे पहले चेहरे की डबल क्लींजिंग की जाती है, फिर हल्की एक्सफोलिएशन के बाद टोनर, एसेंस और सीरम लगाया जाता है, इसके बाद शीट मास्क, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाकर प्रक्रिया पूरी की जाती है कोरियन फेशियल त्वचा को साफ करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम और फ्रेश नजर आता है इसमें इस्तेमाल होने वाले सीरम और मास्क त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, जबकि हल्की मसाज से चेहरे मसल्स को आराम मिलता है.
इसे भी पढ़े: Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
कैसे करता है हाइड्रा फेशियल काम
हाइड्रा फेशियल रूखी, तैलीय, कॉम्बिनेशन और सेंसेटिव त्वचा वाले लोग करवा सकते हैं यह ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, खुले पोर्स, ज्यादा ऑइली त्वचा और हल्के दाग-धब्बों की समस्या में मदद करता है इसमें पहले मशीन से चेहरे की सफाई और डेड स्किन हटाई जाती है फिरपील से पोर्स की गंदगी को साफ किया जाता है इसके बाद वैक्यूम तकनीक से ब्लैकहेड्स और गंदगी निकाली जाती है और अंत में हाइलूरोनिक एसिड व अन्य पोषक तत्वों वाले सीरम से त्वचा को हाइड्रेट करते हैं इस फेशियल के बाद त्वचा साफ, मुलायम और हाइड्रेटेड नजर है मृत त्वचा आत और गंदगी हटने से चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिखाई देने लगता है साथ ही पोर्स की सफाई से त्वचा का टेक्सचर बेहतर लग सकता है
इसे भी पढ़े: Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल





