एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?

एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?


Smart TV Power Consumption: आज के समय में लगभग हर घर में स्मार्ट टीवी मौजूद होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि उनके स्मार्ट टीवी लगाने से एक घंटे में कितनी बिजली खपत करेगा. ऐसे में बता दें कि स्मार्ट टीवी की बिजली खपत उसके स्क्रीन साइज और टेक्नोलॉजी पर निर्भर करती है. जैसे अगर आपके घर में 32 इंच का स्मार्ट टीवी लगा है तो प्रति घंटे करीब 45 से 60 वाट बिजली खत्म करेगा, वहीं अगर आपके पास 43 इंच का टीवी है तो उसकी बिजली खपत की संख्या 32 इंच के टीवी से ज्यादा होगी. यानी 43 इंच का टीवी कम से कम 80 से 150 वाट की बिजली खपत करता है. कुलमिलाकर जितना बड़ा इंच का टीवी होगा उतना ज्यादा वह बिजली खपत करेगा.

ऐसे निकालें महीने भर का पूरा हिसाब

अगर 1 घंटे के अलावा महीने की बिजली खपत की बात करें तो. मान लीजिए आपके घर में 43 इंच का टीवी है और वह एक दिन में कम से कम 4 से 5 घंटे चलता है तो उसकी बिजली खपत कम से कम 70 से 75 वाट होगी. इस हिसाब से रोजाना यह टीवी करीब 280 से 300 वाट तक की बिजली खपत करता है यानी 0.29 यूनिट, वहीं अगर इसको महीने के हिसाब से देखें तो यह महीने भर में करीब 8.6 यूनिट बिजली खपत करती है. अगर इसी तरह यही हिसाब दूसरे इंच के टीवी के साथ करें तो, यानी 55 इंच के टीवी के हिसाब से देखें तो यह करीब हर महीने 15 यूनिट बिजली खपत कर सकता है.

यह ही पढ़ेंः एक समय धूम मचाने वाले Curved Display Phone क्यों हो गए गायब? यह है सबसे बड़ा कारण

स्टैंडबाय मोड में भी होती है बिजली की खपत

बहुत से लोग टीवी को ज्यादातर रिमोट से बंद कर देते हैं, और सोचते हैं उन्होंने टीवी को बंद कर दिया तो अब बिजली खर्च नहीं होगा, ऐसे में उनके लिए बता दें कि ऐसा सोचना गलत साबित हो सकता है. जब आप टीवी को रिमोट से बंद करते हैं तो वह स्टैंडबाय मोड में चला जाता है, जिससे टीवी हल्की सी बिजली खर्च करता ही रहता है. ऐसा करने से स्मार्ट टीवी करीब 1 से 4 वाट की बिजली को खर्च करता है, यह सुनकर तो बहुत छोटा आंकड़ा लगता है लेकिन अगर इस छोटे से आंकड़े का हिसाब महीने और साल भर में जोड़ें तो इसका हिसाब बिल पर काफी फर्क डालता है.

आखिर में हर किसी के दिमाग में यही सवाल आता है कि आखिर बिजली को कैसे बचाएं, उसे कैसे कंट्रोल करें. ऐसे में सबसे पहले आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपके टीवी का ब्राइटनेस आपकी जरूरत के हिसाब से हो, क्योंकि ज्यादा ब्राइटनेस सीधे बिजली की खपत पर असर डालता है. साथ ही अक्सर हर स्मार्ट टीवी में एनर्जी सेविंग मोड का ऑप्शन होता है, ऐसे में उसका इस्तेमाल करना सही माना जाता है, ये फीचर से आप अपनी बिजली को ज्यादा खपत होने से बचा सकते हैं. इसके अलावा स्टैंडबाय मोड में टीवी को ज्यादा देर तक बंद करके नहीं रखना चाहिए, जब टीवी का इस्तेमाल न हो तो उसे रिमोट से बंद करने के बजाय स्विच बोर्ड से बंद करना चाहिए.

यह ही पढ़ेंः सिर्फ चार्जिंग नहीं! Android फोन के USB-C पोर्ट के ये 5 कमाल के इस्तेमाल आपको कर देंगे हैरान