Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोशल मीडिया पर इस स्पेशल मेन्यू को लेकर प्रतिक्रियाएं मिलीं।

MacDonald’s Shravan Special Burger: अक्सर नवरात्रि और श्रावण के महीने के दौरान लोग व्रत रखते हैं. ऐसे में व्रत के दौरान लोग अपनी मान्याताओं के मुताबिक खाने-पीने की चीजों का सेवन करते हैं. अक्सर लोग कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों को खाते हैं, लेकिन अगर इस बीच बर्गर खाने की क्रेविंग हो जाए तो आप क्या करेंगे? ऐसे में MacDonald ने श्रावण स्पेशल मेन्यू पेश किया है. जानिए कैसे बनाया गया है ये बर्गर?

कुट्टू के आटे से बनाया गया है बर्गर

कई लोग सोच रहे होंगे कि क्या इस बर्गर को कुट्टू के आटे से बनाया गया है तो इसका जवाब है कि नहीं. श्रावण स्पेशल मेन्यू में जो बर्गर है, उसे कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से नहीं बनाया गया है. 

किन चीजों से बना है?

इस बर्गर को बिना प्याज और लहसुन के बनाया गया है. इस मेन्यू में बिना नमक वाले फ्राइज भी शामिल है. इसके अलावा भी कई चीजें श्रावण स्पेशल मेन्यू में शामिल की गई है. ये मेन्यू सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. 

Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल

बर्गर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई

MacDonald ने जब से श्रावण स्पेशल मेन्यू पेश किया है, उसके बाद ये सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गया है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है, कुछ लोगों ने कहां कि वाह, अब व्रत में भी बर्गर मिलेगा तो वहीं कुछ ने कहा कि व्रत में बर्गर खा लिया तो व्रत का क्या फायदा. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि अब अगला ऑफर फलाहारी McAloo Tiki मिलेगा. इस तरह लोगों के कई मजेदार कमेंट सामने आए हैं.

AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान