Jabalpur Crime : गोमाता चौक पर चले चाकू, हवाई फायरिंग कर भा निकले आरोपित

Jabalpur Crime : दवा होने से इंकार किया, तो युवक ने अभद्रता कर दी, राहुल ने चाकू पकड़ लिया, जिससे वह जख्मी हो गया।

By Surendra Dubey

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Jabalpur Crime : गोमाता चौक पर चले चाकू, हवाई फायरिंग कर भा निकले आरोपित

HighLights

  1. कार सवार बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर के बाहर वारदात।
  2. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में।
  3. आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

Jabalpur Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के गोमाता चौक के पास कार सवार बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर के बाहर एक युवक पर पहले तो चाकू से वार किया और फिर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का इलाज करवाते हुए आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विभष से एक दवा मांगी, विभष ने दवा होने से इंकार किया

बस स्टैंड पुलिस के अनुसार गोमाता चौक के पास विभष गौतम की न्यू गंगा मेडिकल स्टोर नाम से दवा दुकान है। विभष का दोस्त कोतवाली प्रभात कालोनी निवासी राहुल सिंह (37) उससे मिलने पहुंचा। दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी वहां एक कार आकर रुकी। कार में चार बदमाश सवार थे। कार से उतरकर दवा दुकान पहुंचे युवक ने विभष से एक दवा मांगी। विभष ने दवा होने से इंकार किया, तो युवक ने अभद्रता कर दी।

राहुल ने चाकू पकड़ लिया, जिससे वह जख्मी हो गया

युवक ने आवाज देकर कार सवार अपने एक साथी को बाहर बुलाया। उसके पास चाकू था। दोनों ने विभष से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोपित ने चाकू निकाला और विभष पर चार करने का प्रयास किया, तो राहुल ने चाकू पकड़ लिया। जिस कारण वह जख्मी हो गया। इधर राहुल ने मदद की आवाज लगाई, तो दोनों आरोपी कार की ओर दौड़े और हवाई फायर करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पतासाजी जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु