Bilaspur Information: तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब

Bilaspur Information: तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब

फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया। जिसे तारिक शारिक इलेवन ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उपमुखमंत्री अरुण साव रहे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 01:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Mar 2024 01:18 AM (IST)

तारिक शारिक इलेवन भोपाल ने जीता खिताब

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री अरुण साव,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत की
  2. स्व. उषादेवी भंडारी क्रिकेट का फाइनल मैच देखने पहुंचे हजारों दर्शक
  3. फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित रात्रि अखिल भारतीय कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान में हुआ। फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और तारिक शारिक इलेवन भोपाल के मध्य खेला गया। जिसे तारिक शारिक इलेवन ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उपमुखमंत्री अरुण साव रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय रजक,रियल्टी इंफ्रा के डायरेक्टर अनूप चड्ढा एवं वरिष्ठ चिकित्सक आरएल भांजा शामिल हुए।

7 विकेट से जीता मैच, कुंबली इलेवन के जित्तू ने जीती सीरीज

फाइनल मुकाबले में कुंबली इलेवन पाटन की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंबली इलेवन 12 वें ओवर में 60 रन बनाकर आलआउट हो गई। तारिक शारिक इलेवन भोपाल की ओर से गेंदबाज इरफान ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल लिए। दूसरी पारी में 61 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारिक शारिक इलेवन भोपाल की टीम ने 8 वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। तारिक शारिक इलेवन भोपाल के खिलाड़ी इरफान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। अतिथियों द्वारा विजयी टीम तारिक शारिक इलेवन भोपाल को प्रथम पुरस्कार स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में ईशान भंडारी की ओर से पांच लाख रुपए की राशि एवं आकर्षक ट्राफी प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रही कुंबली इलेवन की टीम को दो लाख रुपये की राशि और ट्राफी प्रदान की गई। मैन आफ द सीरीज कुंबली इलेवन के जित्तू साहू रहे।

मां की स्मृति में ऐसा आयोजन कराना वास्तव में प्रेरणादायी- अरुण साव

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा की अपनी मां की स्मृति में इस प्रकार का आयोजन करवाना जिसमे देश भर खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायी है। इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने मुख्य आयोजक निक्कू भंडारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता पूरे भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। आने वाले वर्षों में यह देश की सबसे बड़ी टेनिस बाल प्रतियोगिता बनें, इसकी वे शुभकामनाएं देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धरमजीत सिंह ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगो ने इस स्तर का आयोजन कर खेल के आनन्द को एक नया आयाम दिया है, बिलासपुर में आयोजित इस प्रकार का प्रदेश स्तरीय आयोजन बड़ा ही गौरव पूर्ण है। बेलतरा के युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा की हमारे लिए गर्व का विषय है कि इतना बड़ा आयोजन हमारे क्षेत्र में होता है।