JCB Rescued Goat: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक बकरी खाई में गिर जाती है. बकरी को बाहर निकालने के लिए एक लड़का की मदद से नीचे पहुंचता है और जिस तरह उसे सुरक्षित बाहर लाने की कोशिश करता है. वीडियो में लड़के की सूझबूझ और बकरी को बचाने की कोशिश साफ दिखाई देती है. यह वीडियो एक्स पर यूजर आईडी @desikishu द्वारा शेयर किया गया है.
खाई में गिर गई थी बकरी
वीडियो में एक बकरी गहरी खाई में फंसी हुई दिखाई देती है. वह ऊपर नहीं आ पा रही थी. आसपास मौजूद लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि बकरी तक कैसे पहुंचा जाए और उसे बिना नुकसान पहुंचाए बाहर कैसे निकाला जाए. इसी दौरान जेसीबी की मदद लेने का फैसला किया जाता है. जेसीबी के आगे मिट्टी खोदने वाला हिस्सा होता है, जिसे धीरे धीरे नीचे की तरफ ले जाया जाता है.
JCB ड्राइवर ने बचाई बेजुबान बकरी की जान, इंसानियत देखकर रह कोई रह गया हैरान
एक बकरी चरते चरते एक गहरी खाई में फंस गई जब जेसीबी वाले को पता चला तो अपना काम छोड़कर jcb लेकर अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया
ड्राइवर ने साबित कर दिया कि बेजुबानों को बचाना भी सच्ची इंसानियत है। pic.twitter.com/nBBhVURR6o
— desikishu (@desikishu) August 16, 2026
यह भी पढें: Viral Video: बंदर से पंगा दादी को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाओगे हंसी
लड़का JCB से नीचे पहुंचा
वीडियो में एक लड़का जेसीबी के आगे वाले हिस्से में बैठकर नीचे जाता दिखाई देता है। वह ड्राइवर को हाथ के इशारे से धीरे-धीरे नीचे करने के लिए कहता है. जेसीबी जैसे जैसे नीचे पहुंचती है, लड़का बकरी की तरफ नजर बनाए रखता है. उसका मकसद बकरी के बिल्कुल पास पहुंचकर उसे जेसीबी के जरिए ऊपर लाना था. जब जेसीबी बकरी के स्तर तक पहुंचती है तो लड़का उसके करीब जाता है. बकरी के गले में एक रस्सी लिपटी हुई दिखाई देती है. लड़का उसी रस्सी को पकड़ने की कोशिश करता है.
रस्सी पकड़कर बकरी को JCB तक खींचा
बकरी के पास पहुंचने के बाद लड़का रस्सी पकड़ लेता है, और उसे अपनी तरफ खींचता है. इसके बाद वह बकरी को जेसीबी के आगे वाले हिस्से तक लाने में सफल होता है. बकरी को जेसीबी के हिस्से में लाने के बाद ड्राइवर धीरे धीरे मशीन को ऊपर की तरफ उठाता है. जेसीबी ऊपर आती है, तो लड़का बकरी के साथ उसी हिस्से में मौजूद रहता है. ड्राइवर मशीन को धीरे धीरे जमीन के स्तर तक आकर लड़का बकरी को नीचे उतरने देता है. बकरी जमीन पर आ जाती है, इस तरह खाई में फंसी बकरी को आखिरकार बाहर निकाल लिया जाता है.
यूजर्स ने क्या कहा?
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने JCB ड्राइवर के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है. किसी ने इसे “सच्ची इंसानियत” बताया तो किसी ने कहा कि “बेजुबान की जान बचाना ही सच्ची इंसानियत है.” कई लोगों ने ड्राइवर को दिल से सलाम किया और उसके काम को सराहनीय बताया. एक यूजर ने कहा कि “परिस्थिति कैसी भी हो, दूसरों की मदद जरूर करनी चाहिए.” कुछ यूजर्स ने लिखा कि “इंसानियत अभी जिंदा है और ऐसे लोग फरिश्ता बनकर मदद के लिए आते हैं”. वहीं, एक कमेंट में कहा गया कि “बेजुबान जानवरों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है”. कई लोगों ने बचाव के तरीके को भी “अच्छा बताया” ❤️🙏.
यह भी पढें: Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून





