‘आवारापन 2’ के बाद ‘जन्नत 3’ करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

‘आवारापन 2’ के बाद ‘जन्नत 3’ करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट


इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके आगे सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी नहीं टिक पाई. इसके जरिए इमरान एक बार फिर से शिवम पंडित बनकर स्क्रीन पर छा गए हैं. अभी लोगों के सिर से ‘आवारापन 2’ का भूत उतर पाता की इससे पहले ही ‘जन्नत 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. चलिए बताते हैं.

दरअसल, ‘आवारापन 2’ की सक्सेस को देखते हुए ‘जन्नत’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इसके तीसरे सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. विशेष भट्ट ने जूम के साथ बातचीत में बताया, ‘आवारापन के बाद में, मैं जरूर जन्नत 3 की ओर देख रहा हूं.’ जब उनसे फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘वही चीज पर काम चल रहा है.’

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ सिर्फ पैसों के मकसद से नहीं बनी…

इसी बातचीत के दौरान विशेष भट्ट ने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर ये भी साफ किया कि इसे पैसों के उद्देश्य से नहीं बनाया गया था. उन्होंने कहा, ‘आवारापन 2 को सिर्फ पैसों के मकसद से नहीं बनाया गया. अगर ऐसा होता तो डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्म में दिलचस्पी दिखाते और उन्हें पहले ही फिल्म से मुनाफा हो चुका होता.’ वो आगे कहते हैं, ‘मार्केट में कोई भी फिल्म खरीदने नहीं आया, हमने इसमें अपना पैसा लगाया. हां जब फिल्म बनकर तैयार हो गई तो मार्केट में हलचल जरूर हुई.’

Prime Video: Jannat

इमरान हाशमी की पहली हिट फिल्म थी ‘जन्नत’

16 मई, 2008 में आई फिल्म ‘जन्नत’ इमरान हाशमी की पहली हिट फिल्म थी. ये उनके करियर की वो फिल्म रही, जिसके जरिए एक्टर ने पहली बार हिट का स्वाद चखा था. इसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. ये एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा फिल्म थी. इसमें इमरान हाशमी और सोनल चौहान लीड रोल में थे. इसके बाद फिल्म का सीक्वल ‘जन्नत 2’ आया था, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता ने लीड रोल प्ले किया था. इसे साल 2012 में रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

जन्नत’ और ‘जन्नत 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

बहरहाल, अगर इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म का बजट 10 करोड़ था और इसने वर्ल्डवाइड 40.39 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 29.93 करोड़ रहा था.

वहीं, ‘जन्नत 2’ की कमाई के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इसका बजट 23 करोड़ था. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 62.50 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 42.25 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 5.45 करोड़ रहा था. ये फिल्म भी हिट रही थी. ऐसे में अब इसके तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.