सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में महिला कलाकार ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि पूरा मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा. वायरल वीडियो में महिला ‘बालम लायो मेरो फॉर्च्यूनर जी’ गाने पर शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही है. उसके एक्सप्रेशंस, एनर्जी और कॉन्फिडेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है.
स्कूल का कार्यक्रम बना मनोरंजन का मंच
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मंच के सामने बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. जैसे ही गाना बजता है, महिला कलाकार पूरे जोश के साथ डांस शुरू कर देती है. कुछ ही सेकंड में वहां मौजूद लोग भी झूमने लगते हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं. महिला के ठुमके ऐसे हैं कि प्रोफेशनल डांसर भी उसके आगे पानी मांगने लगे. उसके हर एक ठुमके में लज्जत थी और देखने वाले केवल देख नहीं रहे थे बल्कि हूटिंग करते हुए डांसर का उत्साह भी बढ़ा रहे थे.
स्टाइल और एक्सप्रेशंस ने जीता दिल
गुलाबी रंग की ड्रेस और काले चश्मे में नजर आ रही कलाकार का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. डांस के दौरान उसके चेहरे के भाव और स्टेज प्रेजेंस ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. सामने खड़ी भीड़ लगातार तालियां बजाती और हाथ हिलाकर उसका उत्साह बढ़ाती दिखाई देती है. क्या बच्चे और क्या टीचर, डांस को जिसने भी देखा बस देखता रह गया.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में ऐसा रंगारंग माहौल कम ही देखने को मिलता है. कई यूजर्स ने वीडियो को “देसी एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज” बताया है.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा, “फॉर्च्यूनर आई या नहीं पता नहीं, लेकिन महफिल जरूर लूट ली.”
दूसरे ने कहा, “सरकारी स्कूल का प्रोग्राम भी अब किसी बड़े शो से कम नहीं रहा.”
एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “स्टेज पर ऐसा कॉन्फिडेंस हो तो भीड़ खुद डांस करने लगती है.”
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल





