CM केजरीवाल के समर्थन में उतरीं पत्नी सुनीता, एक पोस्ट से दिया BJP को जवाब
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पति के समर्थन पोस्ट किया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 06:56 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 06:56 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई ईडी की इस कार्रवाई से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पति के समर्थन पोस्ट किया है।
सुनीता केजरीवाल ने लिखा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया है। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द।


