Holi 2024: अपनी राशि के अनुसार पार्टनर के साथ इन रंगों से खेलें होली, मिलेगा लाभ

आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने पार्टनर के साथ अपनी राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलनी चाहिए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:29 PM (IST)

Holi 2024: अपनी राशि के अनुसार पार्टनर के साथ इन रंगों से खेलें होली, मिलेगा लाभ
fortunate color in accordance with zodiac indicators

HighLights

  1. मेष राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ माना जा रहा है।
  2. मिथुन राशि के लोग पीले और हरे रंग से होली खेलें तो अच्छा रहेगा।
  3. कर्क राशि वालों को नीले और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार सोमवार, 25 मार्च 2024 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सनातन धर्म में होली का बहुत महत्व है। इस दिन लोग अपने प्रियजन को रंग लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने पार्टनर के साथ अपनी राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ माना जा रहा है। यह रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सफेद, गुलाबी और नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। ये रंग इस राशि के लिए लकी है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोग पीले और हरे रंग से होली खेलें तो अच्छा रहेगा, क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को नीले और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग गुलाबी और नारंगी रंग से होली खेलें। यह रंग आपके लिए भाग्य लेकर आएगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों को सफेद और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए, क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों को होली पर लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग आपके जीवन में प्रेम लेकर आएगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों को पीले या केसरिया रंग से होली खेलनी चाहिए, यह रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों को नीले या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग इन लोगों के लिए लकी रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों को नीले या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। यह रंग जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति कराता है।

मीन राशि – मीन राशि वाले लोगों को केसरिया या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। क्योंकि इनका राशि स्वामी बृहस्पति है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni