PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान से मिला यह सम्मान इसलिए खास है क्यों कि पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं, जिसको यह मिला है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 PM (IST)

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से नवाजा
पीएम मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान।

एएनआई, थिम्पू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। यह सम्मान इसलिए खास है क्यों कि पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं, जिसको यह मिला है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजा है।

पीएम मोदी का यह भूटान दौरा दो दिन का है। वह शुक्रवार राजधानी थींपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे, जहां उनका स्वागत हुआ। यहां उनकी मुलाकात भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से हुई। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पहुंचे थे। टोबगे ने यहां गले मिलकर पीएम मोदी से कहा कि मेरे बड़े भाई आपका स्वागत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन