अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है


Donald Trump Praises Allah: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है. मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे. उन्होंने कहा है कि हमारी नौसेना की घेराबंदी को हर कोई स्टील की दीवार कह रहा है. ईरान इसको लेकर कुछ भी नहीं कर सकता है. ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर किया है.

ट्रंप ने कहा, ‘उनके पास न तो नौसेना है. न ही वायु सेना. उनके बचे हुए सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है. आईआरजीसी बर्बाद हो चुकी है. भाग रही है. उनकी लीडरशिप की हालत भी बहुत खराब है. उनके पास पैसे नहीं है. उनका देश बर्बाद हो चुका है. उनके पास बस फेक न्यूज और 300 प्रतिशत महंगाई दर है. जो और भी बदतर होती जा रही है.’ 

ट्रंप ने कहा है, ‘ईरान सिर्फ बातें करता है, काम कुछ नहीं करता. अब वह मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा. अल्लाह का शुक्र है.’

पिछले 6 महीने से चल रहा अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध

ईरान और अमेरिका के बीच पिछले 6 महीने से युद्ध चल रहा है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में जमकर बमबारी हुई है. लगभग 6 महीने से चल रहे इस युद्ध में ईरान के कई  नेताओं को मार गिराया गया है. इस युद्ध को युद्ध की शुरुआत वैसे तो 28 फरवरी को हुई थी. लेकिन उससे पहले ही अमेरिका लगातार ईरान पर न्यूक्लियर प्रोग्राम को छोड़ने और सत्ता परिवर्तन के लिए मजबूरी करने जैसे लक्ष्यों को साधते हुए दबाव बनाए हुए था. ईरान ने इस क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों, इजरायल और अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में मौजूद ठिकानों पर मिसाइल हमले करके इसका जवाब दिया है. उनका सबसे असरदार जवाब हॉर्मुज में जहाजों पर हमला करना रहा है. इससे व्यापार मार्ग बुरी तरह बाधित हुआ है. वैश्विक अर्थव्यवस्था हिल गई है. इधर, ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.