‘विकास पगला गया है’ जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

‘विकास पगला गया है’ जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे


जेवर एयरपोर्ट जिसे हाल ही में सरकार ने आम लोगों के लिए खोला था और पहली हवाई यात्रा उन किसानों को कराई गई थी जिनसे जमीन खरीदकर सरकार ने इसे बनाया था वो पहली ही बार में भारी बारिश की भेंट चढ़ गया है. जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स मजे लेते हुए तरह तरह के सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं. जी हां, लगभग 5 महीने पहले उद्घाटन किए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बाद पानी भर गया जिसके बाद घटिया इंजीनियरिंग और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

5 महीने पहले बने जेवर एयरपोर्ट पर बारिश से हुए दुर्दशा

दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग जेवर एयरपोर्ट के कई सारे अलग अलग वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें एयरपोर्ट कर्मचारी एयरपोर्ट परिसर में वाइपर लेकर पानी साफ करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एयरपोर्ट का नया नवेला लुक तो लोगों को लुभा रहा है लेकिन जैसे ही नजरें फर्श पर जा रही हैं सब कुछ गुड़ गोबर होता दिखाई देने लग रहा है. इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र के पास पानी जमा होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पार्किंग क्षेत्र के पास भारी मात्रा में जलभराव देखा जा सकता है और एयरपोर्ट कर्मचारी उसे निकालने का काम करते दिखाई दे रहे हैं. 

जलभराव के वीडियो वायरल

आपको ये भी बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरने की वजह कम समय में हुई ज्यादा बारिश है. जिसके बाद टर्मिनल को पार्किंग से जोड़ने वाले रास्कते पर भारी पानी जमा होना शुरू हो गया. हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है कि टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और 30 मिनट के अंदर सारा पानी बाहर निकाल दिया गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

यूजर्स बोले, विकास पगला गया है

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….विकास पगला गया है. एक और यूजर ने लिखा…बारिश में कचरे के साथ साथ विकास भी बहता दिखाई दे रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…घटिया इंजीनियरिंग का नजारा है ये. देश में कब बंद होगा ये सब.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब