गजब…चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा

गजब…चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा


सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सोमवार देर रात को कुछ चोरों ने ऐसी चोरी को अंजाम दिया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.  यहां चोरों ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक नई बस डिपो से चुरा ली. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी मजेदार था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

डिपो से पूरी बस ही चुरा ले गए चोर

दरअसल, जिले के जामनेर डिपो में सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है. यहां चोरों ने घात लगाकर नई बस को निशाना बनाया और उसे चोरी करने की कोशिश की.  वीडियो में चोरों को जामनेर डिपो से ले जाते हुए देखा जा सकता है. लेकिन उनकी किस्मत ने तब जोर मारना बंद कर दिया जब उन्हें पता लगा कि जिस बस को वो चोरी कर रहे हैं उसका तो टायर ही पंक्चर है. जैसे ही उन्हें इस बात का पता लगा वो बस को वहीं छोड़कर भाग गए.  सारा माजरा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है.

यूजर्स बोले, बड़े खतरनाक चोर लगते हैं

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा डाला तो वहीं यूजर्स ने वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा…चोरों का बस नहीं चला वरना डिपो ही चोरी कर ले जाते. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं, बस कौन चोरी करता है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नई बस का टायर पंक्चर हो गया, ये तो और ज्यादा हंसी की बात है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

हर साल होती है लाखों वाहनों की चोरी

आपको बता दें कि भारत में हर साल 1 लाख से अधिक वाहन चोरी होने के मामले दर्ज किए जाते हैं. हालिया आंकड़ों और रिपोर्टों के अनुसार, देश भर में हर साल हजारों से लेकर लाखों वाहन (कार और मोटरसाइकिल) चोरी होते हैं, जिसमें अकेले कई राज्यों और महानगरों की बड़ी हिस्सेदारी होती है. इनमें से कुछ वापस मिल पाते हैं जबकि कुछ का पता चल ही नहीं पाता है. चोर इन वाहनों को चोरी कर बड़े महानगरों में बेच देते हैं.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब