Arvind Kejriwal Arrest: ‘गलती करने वालों के खिलाफ हो जांच’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर PK का बयान
रविंद केजरीवाल की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी हो गई है। ईडी ने गुरुवार की देर रात उन पर कार्रवाई की। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस गिरफ्तारी से विपक्ष भड़क गया है। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 03:58 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 03:58 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी हो गई है। ईडी ने गुरुवार की देर रात उन पर कार्रवाई की। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस गिरफ्तारी से विपक्ष भड़क गया है। विपक्षी नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोगों के जहन में यह है कि भाजपा के साथ जाने वाले नेताओं पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होती है। उनसे ईडी-सीबीआई दूर ही रहती है। मेरा मानना है कि गलती करने वाले पर कार्रवाई करनी चाहिए और जनता भी यही चाहती है।


