CG Climate Replace: छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई से मंडरा रहा बारिश का साया, IMD ने दिया मौसम अपडेट

Latest NewsCG Climate Replace: छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई से मंडरा रहा बारिश का साया, IMD ने दिया मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में मानसून का सीजन अपने अंतिम चरण में है, लेकिन कई शहरों में बारिश का साया अब भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, राज्य के बस्तर संभाग में मानसून की विदाई से पहले एक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

By Vikas Soni

Publish Date: Solar, 06 Oct 2024 08:56:26 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 06 Oct 2024 09:38:11 AM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार। फाइल फोटो

HighLights

  1. आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बस्तर में बारिश के हैं आसार।
  2. बंगाल की खाड़ी और आंध्रप्रदेश के पास बना चक्रीय परिसंचरण।
  3. अधिकतम तापमान लगभग सभी स्थानों पर औसत से अधिक रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून अब अब विदा लेने को तैयार है, लेकिन इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण बनने की वजह से छत्‍तीसगढ़ में इसके सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी में रविवार को बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। संभवत: बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

वहीं, दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसी बीच शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम ही रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

जिसमें सर्वाधिक बारिश माना एयरपोर्ट में दो मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्राें में इससे कम बारिश देखने को मिली। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।naidunia_image

यह बन रहा है सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे आसपास स्थित है। यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आन्ध्रप्रदेश तट से दूर स्थित है, जो कि 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।

अधिकतम तापमान सभी जगह औसत से अधिक

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षाें के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य औसत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार यह जगदलपुर में 3.3 डिग्री, रायपुर में 2.9 डिग्री, अंबिकापुर में 2.7 डिग्री, बिलासपुर व पेंड्रा रोड में दो डिग्री और दुर्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।naidunia_image

न्यूनतम तापमान कहीं कम कहीं ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार यह अंबिकापुर में 0.4 डिग्री, जबकि पेंड्रा रोड में 0.2 डिग्री कम है। वहीं, जगदलपुर में यह 2.3 डिग्री, रायपुर में 1.4 डिग्री, बिलासपुर में 0.9 डिग्री और दुर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles