संडे को बजा ‘स्पाइडर मैन’ का डंका, ‘धमाल 4’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

संडे को बजा ‘स्पाइडर मैन’ का डंका, ‘धमाल 4’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल


इस संडे सिनेमाघरों में  दर्शकों को लुभाने के लिए कई फिल्में मौजूद रहीं. इनमें मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ से लेकर लेटेस्ट रिलीज पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं संडे को इस फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है. 

‘ओह माय डॉग’ ने संडे को कितनी कमाई की? 
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.  फिल्म की कहानी एक इंसान और कुत्ते के बीच के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. इसने रिलीज के दिन 90 लाख रुपये कमाए और शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.25 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की नेट कमाई अब 3.25 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन? 
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी।. हालांकि, ‘ओह माय डॉग’ की तुलना में इस फिल्म की ओपनिंग बेहतर रही. इसने पहले दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक लोकेशन कनगराज और वामिका गब्बी की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 9.55 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल कमाई अब 20.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दूसरे संडे कितनी कमाई की? 
मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.74 करोड़ की कमाई की थी. वहीं इसके बाद 9वें दिन इसने 15 करोड़ कमाए जबकि 10वें दिन  यानी दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 34.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 415.45 करोड़ रुपये हो गई है. 

जना नायकन ने तीसरे संडे कितना कमाया? 
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन ने तीसरे वीकेंड पर फिर कमाई में तेजी दिखाई.  इस फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2.55 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को, ‘जना नायकन’ ने 2,148 शो से 3.60 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 224.03 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 192.30 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 18वें दिन 0.10 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 93.15 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसका  दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 317.18 करोड़ हुआ है. 

धमाल 4 ने पांचवें संडे कितनी कमाई की? 
अजय देवगन की धमाल 4 ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है लेकिन इस फिल्म में दर्शक अब भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यहां तक कि कई नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. रिलीज के पांचवें वीकेंड पर तो इसने कमाई में तेजी भी दिखाई. बता दें कि रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार को इसका कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा था. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पांचवें संडे यानी 31वें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 31 दिनों की कुल नेट कमाई अब 165.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?