इसे देखकर कांप उठेगा कलेजा! बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर हो गई मौत- वीडियो वायरल

[ad_1]

जिस रास्ते से रोज लोग अपने दफ्तर, स्कूल या बाजार के लिए निकलते हैं, उसी रास्ते पर एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने तेलंगाना के मियांपुर इलाके को दहला दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति चौराहे को पार करने की कोशिश करता दिख रहा है. लेकिन चंद सेकंडों में ही एक तेज रफ्तार स्कूल बस उसकी ओर झपटती है और उसे सीधा टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइक सवार सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ देता है. ये पूरी घटना एक कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई जो उस वक्त उसी चौराहे से गुजर रही थी.

बस ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुआ बाइक सवार की मौत

वीडियो में साफ दिखता है कि चौराहा क्रॉस करते समय बस की स्पीड बहुत अधिक थी और वह नियंत्रण में नहीं लग रही थी. वहीं बाइक सवार सावधानी से क्रॉस कर रहा था लेकिन बस ने किसी भी तरह की रुकने या ब्रेक लगाने की कोशिश नहीं की. हादसे के बाद सड़क पर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचना दी.  वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासतौर पर स्कूली वाहनों की रफ्तार और लापरवाही को लेकर. पुलिस ने वीडियो को शेयर करते हुए स्कूलों और आम लोगों से अपील की है.

पुलिस ने की लोगों से अपील

तेलंगाना पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा…”स्कूली बच्चों को ले जाने वाले बस चालकों को अपने वाहन धीरे और धैर्य से चलाने चाहिए. स्कूल प्रबंधन को ऐसे समर्पित ड्राइवरों को नियुक्त करना चाहिए. अभिभावकों को भी एक बार जांच कर लेनी चाहिए. यह घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, मियापुर थाने की सीमा में हुई है.” बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

खौफ खा गए यूजर्स

वीडियो को तेलंगाना पुलिस के एक्स हैंडल से शेयर किया हुआ है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चालक ने जरूर शराब पी रखी होगी. एक और यूजर ने लिखा…टक्कर वाले ने मार दी टक्कर, एक परिवार का सहारा चला गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चौराहे पर लाल बत्ती लगी होती तो जान बच जाती.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो