Bihar Accident: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरा, 9 मजदूर फंसे, 1 की मौत
Bihar Accident भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इस पुल का निर्माण किया जा रहा है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:36 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 10:26 AM (IST)

HighLights
- बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा
- निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 30 मजदूरों के फंस गए हैं।
- मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है।
एएनआई, सुपौल। बिहार के सुपौल में बड़े हादसे की सूचना है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 9 मजदूरों के फंस गए हैं और 1 मजदूर की मौत हो गई है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जरी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह हादसा सुबह 7 बजे के करीब हुई है। राहत व बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।
सुपौल के बकोर में हादसा
सुपौल के बकोर में यह हादसा सुबह 7 बजे के करीब हुआ है। इस हादसा के 9 मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 50,51,52 पिलर का गार्टर गिरा है। डीएम कौशल कुमार ने खुद यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत का सबसे बड़ा पुल
गौरतलब है कि सुपौल के बकोर में निर्माणाधीन पुल को भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। यह 1200 करोड़ की लागत से बन रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, सुपौल और मधुबनी के बीच कोसी नदी पर बन रहा भारत का यह पुल देश का सबसे लंबा पुल है। इस पुल की लंबाई करीब 10 किलोमीटर होगी, जो असम के भूपेन हजारिका पुल से भी ज्यादा लंबा होगा।


