77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल


Rajasthan Roadways Bus Viral Video : कई बार किसी गांव के लिए छोटी-सी सुविधा भी लोगों की लाइफ में बड़ा बदलाव लेकर आती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में एक गांव के लोग सड़क किनारे बड़ी संख्या में खड़े दिखाई देते हैं. पहले ऐसा लगता है कि शायद किसी बड़े नेता या सेलिब्रिटी का इंतजार हो रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद सामने आने वाला सीन हर किसी को हैरान कर देता है. दरअसल, गांव में पहली बार पहुंच रही रोडवेज बस के स्वागत के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा था. इस इमोशनल और स्पेशल पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

राजस्थान के इस गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के केकड़ी जिले के भवानी गांव का है. जानकारी के अनुसार, आजादी के बाद पहली बार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की रोडवेज बस इस गांव तक पहुंची. कई दशकों से गांव के लोग नियमित बस सेवा का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार जब बस गांव पहुंची तो लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक पल की तरह मनाया. 

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी वहां मौजूद हैं. शुरुआत में ऐसा लगता है कि लोग किसी खास व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क पर रोडवेज बस दिखाई देती है. बस को देखते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं. कई लोग बस की ओर बढ़ते हैं, कुछ के हाथों में फूलों की मालाएं दिखाई देती हैं, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस खास पल का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. गांव में बस के पहुंचने पर लोगों का उत्साह साफ दिखाई देता है और माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आता है. 

गांव वालों ने खास अंदाज में किया स्वागत

वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के लोग बस का स्वागत पूरे उत्साह के साथ करते हैं. बस के पहुंचते ही लोग खुश होकर उसका स्वागत करते हैं और इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हैं. 

यह भी पढ़ें –French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के  रिएक्शन दिए  हैं. कुछ यूजर्स ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक और इमोशनल पल बताया. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि उनके गांव में भी आज तक रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है. कुछ यूजर्स ने इस घटना पर खुशी जताई, जबकि कुछ ने इस बात पर सवाल उठाए कि इतने सालों बाद गांव तक बस सेवा क्यों पहुंची. वहीं कुछ लोगों ने वीडियो को लेकर कहा कि बस सेवा पहले भी चलती थी और अब दोबारा शुरू हुई है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा ‘दिल ना दिया’ वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा