Climate Replace मौसम विभाग ने 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 08:50 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 08:52 AM (IST)
HighLights
- अगले कुछ दिनों तक रायलसीमा, केरल, सौराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम की उम्मीद है।
- तमिलनाडु और पुडुचेरी में जल्द ही ऐसी ही स्थिति का अनुभव होगा।
- तमिलनाडु के थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक रायलसीमा, केरल, सौराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम की उम्मीद है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में जल्द ही ऐसी ही स्थिति का अनुभव होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है।
#WATCH तमिलनाडु: थूथुकुडी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। pic.twitter.com/fk1acfMRNK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
उत्तर भारत में जारी रहेगी बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च तक देश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।
मेघालय में ऑरेंज अलर्ट
IMD ने कहा है कि 21-26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 21-23 और 25 मार्च को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक के बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।






