Arvind Kejriwal arrest LIVE Replace Delhi CM spent the evening in ED workplace AAP Protest

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 22 Mar 2024 08:29 AM (IST)

Revealed: Fri, 22 Mar 2024 07:44 AM (IST)

Arvind Kejriwal arrest LIVE Update: ED लॉकअप में गुजरी अरविंद केजरीवाल की रात, नहीं सो पाए, बेचैन रहे, जानिए आज क्या होगा
अरविंद केजरीवाल के बहाने विपक्ष एक बार फिर एकजुट होने की कोशिश कर रहा है।

एजेंसी, नई दिल्ली (Arvind Kejriwal Arrest Information Dwell)। आखिरकार दिल्ली शराब नीति कांड में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर ही लिया। केजरीवाल को पूरी रात ईडी दफ्तर के लॉकअप में रखा गया। शुक्रवार को पूछताछ होगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी अहम सुनवाई होगी। केजरीवाल को घर से बुलाकर खाना दिया गया। उन्हें कंबल और दवाएं दी गईं। हालांकि मुख्यमंत्री पूरी रात सो नहीं पाए और बेचैन रहे। यहां पढ़िए केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद के घटनाक्रम से जुड़ा हर अपडेट

Arvind Kejriwal arrest LIVE Replace Delhi CM spent the evening in ED workplace AAP Protest

22 March 2024

8 : 29 : 16 AM

Delhi LIVE: सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और ईडी मुख्यालय लाए जाने के बाद आईटीओ पर बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

8 : 08 : 13 AM

भाजपा ने जारी किया पोस्टर

 भाजपा ने जारी किया पोस्टर

naidunia_image

7 : 54 : 42 AM

Arvind Kejriwal NEWS LIVE Replace: जानिए आज क्या होगा

  •  केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में भारी हंगामा हो सकता है। इसके देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
  • केजरीवाल से आज ईडी पूछताछ शुरू करेगी। 
  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई होगी।
  • विपक्षी नेता केजरीवाल के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी आज केजरीवाल के मुलाकात कर सकते हैं। 

7 : 52 : 17 AM

Arvind Kejriwal Evening in ED Lockup: ईडी लॉकअप में गुजरी रात

 अरविंद केजरीवाल को रातभर नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय के लॉकअप में रखा गया। उन्हें घर का खाना दिया गया। कंबल और दवाएं भी दी गईं। हालांकि केजरीवाल रातभर सो नहीं सके। 

7 : 50 : 45 AM

Arvind Kejriwal Information Replace: मनीष सिसोदिया के बाद अब केजरीवाल

आबकारी नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम रहते सीबीआई के गिरफ्तार करने के 390 दिन बाद केजरीवाल को इसी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है।

7 : 48 : 31 AM

Arvind Kejriwal arrest LIVE Replace: जानिए क्या हुए गुरुवार रात

  •  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार रात करीब नौ बजे भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिए गए।
  • इससे पहले दिन में हाई कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की कठोर कार्रवाई से अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया।
  • इसके बाद एक अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में 10 सदस्यीय ईडी टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची।
  • करीब दो घंटे तक तलाशी और मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ के बाद ईडी गिरफ्तार कर उनको ले गई।
  • इस दौरान कुछ बरामदगी की भी बात सामने आ रही है।
  • मेडिकल परीक्षण कराने के बाद ईडी केजरीवाल को एक एसयूवी में रात करीब 11.25 बजे अपने कार्यालय में लेकर आई।
  • मुख्यमंत्री सफेद हाफ शर्ट पहने वाहन की पिछली सीट पर बैठे थे। उनके साथ ईडी के तीन अधिकारी मौजूद थे।