फोन गर्म होने पर क्या आप भी करते हैं ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान

फोन गर्म होने पर क्या आप भी करते हैं ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैटरी, डिस्प्ले खराब; उपयोग रोकें, ठंडी-हवादार जगह पर रखें।

Tech Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज हर वर्ग के लोगों में बढ़ा है. वीडियो बनाना हो या किसी से बात करनी हो, आज कल टेक्नोलॉजी की दुनिया में ज्यादातर लोग अपने काम के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि फोन को ज्यादा इस्तेमाल करने पर वो गर्म हो जाता है. अब फोन गर्म होने पर कई लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं जिससे डिवाइस ठंड़ा हो जाए. कई बार देखा गया है कि फोन गर्म होने पर लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं. अगर आप भी ये गलती करते हैं तो सावधान हो जाइए नहीं तो बाद में ज्यादा बड़ा नुकसान भी हो सकता है.

फोन को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब गर्म फोन को अचानक बहुत ठंडी जगह पर रखा जाता है तो उसके अंदर टेंपरेचर तेजी से बदलता है. इस वजह से फोन के अंदर नमी (कंडेनसेशन) बनने लगती है. ये नमी मदरबोर्ड, बैटरी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स तक पहुंच सकती है जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है.

फोन गर्म होने पर क्या आप भी करते हैं ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान

खराब हो सकती है बैटरी

इतना ही नहीं, आज के ज्यादातर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी होती है. ये बैटरियां बहुत ज्यादा गर्मी और बहुत ज्यादा ठंड दोनों में खराब होने लगती हैं. अगर गर्म बैटरी को अचानक बेहद ठंडे तापमान में रखा जाए तो उसकी ताकत कम हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा करने से बैटरी की लाइफ पूरी तरह खराब हो सकती है.

फोन के अंदर आ सकती है नमी

बता दें कि फ्रिज के अंदर मौजूद नमी फोन के पोर्ट, स्पीकर, कैमरा और चार्जिंग स्लॉट में पहुंच सकता है. बाहर निकालने के बाद भी ये नमी तुरंत खत्म नहीं होती है. अगर ऐसे समय में फोन चार्ज किया जाए या इस्तेमाल किया जाए तो इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को नुकसान पहुंच सकता है.

डिस्प्ले पर भी पड़ सकात है असर

आपको बता दें कि अचानक टेंपरेचर बदलने से स्क्रीन, कैमरा लेंस और फोन के अंदर लगे चिप्स पर भी एक्सट्रा लोड़ पड़ता है. इससे डिस्प्ले की क्वालिटी खराब हो सकती है या कैमरे में धुंध जैसी समस्या आ सकती है. बार-बार ऐसा करने पर फोन की परफॉर्मेंस पर भी बुरा असर देखने को मिलता है.

फोन गर्म होने पर क्या आप भी करते हैं ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर फोन गर्म हो जाए तो क्या करें

अब आपको बता दें कि अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें. दरअसल, आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर डिवाइस को सुरक्षित तरीके से ठंडा कर सकते हैं.

  • फोन का इस्तेमाल कुछ देर के लिए बंद कर दें.
  • अगर संभव हो तो हैवी ऐप्स और गेम्स को बंद कर दें.
  • फोन को सीधी धूप से हटाकर ठंडी और हवादार जगह पर रखें.
  • चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो रहा है तो चार्जर निकाल दें और उसे कुछ देर आराम दें.
  • फोन का कवर हटाने से भी गर्मी को जल्दी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है.
  • एयर कंडीशनर वाले कमरे या पंखे की नॉर्मल हवा में फोन को कुछ देर छोड़ दें.

नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

फोन को ठंडा करने के लिए कभी भी उसे फ्रिज, फ्रीजर या बर्फ के ऊपर न रखें. इसके अलावा फोन पर ज्यादा समय तक बहुत तेज ठंडी हवा नहीं डालनी चाहिए. गर्म होने पर स्मार्टफोन को तुरंत चार्जिंग पर लगाना भी खतरनाक साबित हो सकता है. अगर फोन बार-बार बिना किसी वजह के गर्म हो रहा है तो ये हार्डवेयर या बैटरी से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

फोन बार-बार गर्म क्यों होता है

जानकारी के लिए बता दें कि फोन के ज्यादा गर्म होने के पीछे कई सारे कारण होते हैं. लंबे समय तक गेम खेलना, 4K वीडियो रिकॉर्ड करना, एक साथ कई ऐप्स चलाना, कमजोर नेटवर्क में लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करना, फास्ट चार्जिंग या पुरानी बैटरी होने पर डिवाइस ज्यादा गर्म होने लगता है. इसके अलावा कई बार बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स भी प्रोसेसर पर एक्सट्रा प्रेशर डालते हैं जिससे टेंपरेचर बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें:

NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?