अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आया सियासी भूचाल, विपक्ष बोला- देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या
केजरीवाल को सुबह हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से बचने की मांग को ठुकरा दिया था। उसके बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि ईडी केजरीवाल पर कार्रवाई कर सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश की सियासत में भूचाल आ गया है। विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 10:00 PM (IST)

HighLights
- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष हमलावर
- बताया- देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या
- आप गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची
डिजिटल डेस्क, इंदौर। केजरीवाल को सुबह हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से बचने की मांग को ठुकरा दिया था। उसके बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि ईडी केजरीवाल पर कार्रवाई कर सकती है। गुरुवार शाम ईडी ने सीएम हाउस पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। उसके बाद ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को गुरुवार रात आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। लोकसभा चुनाव से पहले हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश की सियासत में भूचाल आ गया है। विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।
हम आपको बताते हैं कि आखिर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर किस पार्टी क्या बयान दिया है।
कांग्रेस ने बताया- लोकतंत्र की हत्या
#WATCH | Delhi: Congress chief Udit Raj says, “Arvind Kejriwal’s home has been surrounded by safety forces as if they’re there to arrest any dacoit or the struggle is on with an enemy nation. That is the homicide of democracy. If Arvind Kejriwal ends his alliance with Congress and… pic.twitter.com/Mk575JB9oS
— ANI (@ANI) March 21, 2024
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर को सुरक्षा बलों ने ऐसे घेर लिया है कि मानो वे किसी डकैत को पकड़ने आए हों या किसी दुश्मन देश से युद्ध चल रहा हो। यह लोकतंत्र की हत्या है। अगर अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन खत्म करते हैं और बीजेपी के साथ जाते हैं, तो सभी समन वापस ले लिए जाएंगे। अगर अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया गया, तो सिर्फ आप या कांग्रेस को ही नहीं, सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
देश में लोकतंत्र खत्म करने की तैयारी- जेएमएम
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Enforcement Directorate group current at Delhi CM Arvind Kejriwal’s residence for questioning.
Rajya Sabha MP & JMM chief Mahua Maji says, “Wherever there may be non-BJP govt, these items are occurring in these states solely. Elections are going to be… pic.twitter.com/XKIS8xrYZM
— ANI (@ANI) March 21, 2024
राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा कि जहां-जहां गैर-बीजेपी सरकार है, उन राज्यों में ही ये चीजें हो रही हैं। चुनाव होने वाले हैं, आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन जिस तरह से झारखंड और फिर दिल्ली में चीजें चल रही हैं, ये देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि निरंकुशता की तैयारी है।
भाजपा के विरोधी जा रहे जेल- अन्नाद्रमुक
#WATCH | Delhi CM and AAP nationwide convenor Arvind Kejriwal arrested by the Enforcement Directorate (ED) within the Excise coverage case.
Kovai Sathyan, AIADMK Spokesperson says, “This arrest proves that there’s a three-point agenda for the BJP. First, whoever opposes the BJP, ought to… pic.twitter.com/Ap63CRISlm
— ANI (@ANI) March 21, 2024
अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह गिरफ्तारी साबित करती है कि भाजपा के लिए तीन सूत्री एजेंडा है। पहला, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसे सलाखों के पीछे से चुनाव लड़ना चाहिए। दूसरा, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसके पास धन और पैसा खत्म हो जाएगा। पार्टी फंड का उपयोग करने में असमर्थ होंगे। तीसरा, जो भी जमानत पर बाहर हैं, बीजेपी को उनके साथ गठबंधन करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।


