Bhopal Crime Information: सेवानिवृत्त आइएएस के घर की गिरी थी लिफ्ट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Bhopal Crime Information: थाना प्रभारी बीके संधू ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि काम करने के दौरान ठेकेदार फिरोज राईन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस आधार पर फिरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anand dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Bhopal Crime News: सेवानिवृत्त आइएएस के घर की गिरी थी लिफ्ट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

HighLights

  1. चूना भट्टी क्षेत्र में तीन माह पहले हुआ था हादसा
  2. नई लगी लिफ्ट की जांच करने के दौरान हादसा हो गया था
  3. जय प्रकाश अस्पताल में डाक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित क‍िया था

Bhopal Crime Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। चूना भट्टी थाना इलाके में दो दिसंबर की सुबह सेवानिवृत्त आइएएस के घर में नई लगी लिफ्ट की जांच करने के दौरान हादसा हो गया था। लिफ्ट के भारी भरकम प्लेटफार्म के नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने बुधवार को लिफ्ट लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चूना भट्टी थाना पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त आइएएस प्रभांशु कमल का 18, जानकी नगर में तीन मंजिल निजी मकान है। उसमें एक निजी कंपनी द्वारा लिफ्ट लगाई गई थी। लिफ्ट डक्ट में लगा दी गई थी, लेकिन बीच में मजदूर नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया गया था। दो दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार फिरोज राईन ने लिफ्ट शुरू करने के लिए फिर काम शुरू किया था। सुबह करीब 11:30 बजे लिफ्ट ऊपरी मंजिल पर थी, जबकि नीचे रामकुमार नाम का युवक काम कर रहा था। इस बीच तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट धड़धड़ाते हुए नीचे आने लगी। राजकुमार जब तक कुछ समझ पाता वह लिफ्ट उसके ऊपर आ गिरी। साथी मजदूरों ने किसी तरह राजकुमार को लिफ्ट के नीचे से बाहर निकाला। वे लोग उसे लेकर जय प्रकाश अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मातामंदिर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार को मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी बीके संधू ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि काम करने के दौरान ठेकेदार फिरोज राईन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस आधार पर फिरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र