Sagar Information: दो दिन से घर के शौचालय में पड़ी रही भाई की लाश, बड़े को पता ही नहीं चला

Sagar Information: दोनों भाईयों की बातचीत नहीं होती थी। कई बार दोनों भाईयों में विवाद के बाद गोपालगंज थाने में मामला भी दर्ज हुआ। दोनों शराब पीते थे।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:27 PM (IST)

Sagar News: दो दिन से घर के शौचालय में पड़ी रही भाई की लाश, बड़े को पता ही नहीं चला
कालोनी में मृतक के घर के बाहर मौजूद पुलिस।

Sagar Information: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। गोपालगंज थाना क्षेत्र के मधुकरशाह वार्ड यादव कालोनी में घर के शौचालय में युवक का शव मिला है। मृतक का बड़ा भाई घर में ही था, जिसे दूसरे दिन शौचालय में पड़ी लाश का पता चला। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यादव कालाेनी में डा. पीडी चौबे के मकान के पीछे 40 वर्षीय अमित भटेले और उसका बड़ा भाई आशीष रहता था। दोनों के माता पिता की मृत्यु के बाद घर में दोनों भाई अकेले ही रहते थे। दोनों कोई काम नहीं करते थे। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। दोनों शराब पीने के आदि थे। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि आशीष भटेले ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन पर बताया कि अमित शौचालय में मृत पड़ा मिला है, जिसे उसने बाथरूम से खींचकर बेडरूम में ले आया है। तड़के सुबह रिश्तेदार और परिचित उसके घर पहुंचे। जहां बेडरूम में अमित का शव पड़ा हुआ था। शव से बदबू आने लगी थी। दोनों भाईयों की बातचीत नहीं होती थी। कई बार दोनों भाईयों में विवाद के बाद गोपालगंज थाने में मामला भी दर्ज हुआ। दोनों शराब पीते थे।

आशीष ने बताया बुधवार सुबह ही आशीष ने घर के बाहर अपने एक दोस्त को कहा कि अमित सुबह से शौचालय में घुसा है, बाहर ही नहीं निकला। उसे भी शौचालय जाना है। इस पर आशीष के दोस्त ने घर के बाहर उसके फ्रेस होने की व्यवस्था करवा दी। इसके बाद वह फिर अपने घर चला गया, लेकिन उसने शौचालय में घुसे अपने छोटे भाई की सुध नहीं ली।

बुधवार देर रात करीब 3 बजे जब अशीष ने घर के शौचालय का दरबाजा खोला तो अंदर अमित पड़ा हुआ था, जिसे उसने खींचकर बेडरूम पर लाया और सब को इसकी सूचना दी। शव से बदबू आने लगी थी। गुरुवार की सुबह एएसपी, सीएसपी, गोपालगंज टीआई और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घर का सारा सामान बेच दिया

पुलिस ने जब आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों भाई शराब पीते थे। घर में रखा फ्रिज, टीबी, पंखा, कूलर, बाइक, बर्तन सब कुछ बेच दिया था। बिल न भरने के कारण घर की बिजली भी कट गई थी। दो दिन पहले ही घर में रखी एक स्टील की टंकी को उन्होंने बेचा था। उनकी एक बहन भी है, जिसकी काफी पहले शादी हो गई है।