इस हॉलीवुड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीसरे दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फि

इस हॉलीवुड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीसरे दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फि


हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने फैंस को दीवाना बना दिया है. ‘स्पाइडर मैन’ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर में भीड़ उमड़ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाका कर रही है. तीन दिन में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर.

‘स्पाइडर मैन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 70.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 17,703 शोज मिले. फिल्म को 77 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

फिल्म ने इंग्लिश में 40.60 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी भाषा में फिल्म ने 23 करोड़ कमाए. कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 8 लाख की कमाई कीय तमिल में फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए. तेलुगू में फिल्म ने 2.75 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 17,250 शोज मिले. साथ ही फिल्म को 72.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. 

दूसरे दिन फिल्म ने 49.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 16902 शोज मिले. फिल्म को 64.8 परसेंट का ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल नेट 180.20 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस फिल्म ने 215.47 करोड़ की कमाई कर ली है.

Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, ‘जन नायकन’ किया इतना कलेक्शन, ‘धमाल 4’ का शनिवार को ऐसा हाल

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

बता दें कि 2026 में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ नंबर वन पर है. फिल्म ने तीसरे दिन 113 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 20,917 शोज मिले थे. फिल्म को 73.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. अब दूसरे नबंर पर ‘स्पाइडर मैन’ आ गई है. फिल्म ने तीसरे दिन 70 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 54.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन 29.10 करोड़ कमाए थे. ‘जन नायकन’ ने तीसरे दिन 28.9 करोड़ की कमाई की थी.

Box Office: जन नायकन का दसवें दिन तूफान, इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

फिल्म इंडिया में 30 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म को Destin Daniel Cretton ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 25 मिनट है. सोनी पिक्चर्स फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं. फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में  हैं. वहीं जेंडाया और सैडी सिंक जैसी एक्ट्रेस भी फिल्म का हिस्सा हैं. इंडिया में फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है. इंडिया में स्पाइडर मैन की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है. इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन भी हो रहा है. सोनी सब के ज्यादातर शोज में स्पाइडर मैन का प्रमोशन हुआ. शो तारक मेहता में भी स्पाइडर मैन नजर आया. उसे शो में चंपक चाचा के पैर भी छुए, जिसके बाद स्पाइडर मैन को संस्कारी स्पाइडर मैन कहा गया.