Anuppur Information Immediately: खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई, दो युवकों की मौत

सामने से आ रहे वाहन की वजह से जैसे ही गाड़ी किनारे करने का प्रयास किया गया उसी समय मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से जा टकराई।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:38 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:38 PM (IST)

Anuppur News Today: खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई, दो युवकों की मौत
बाईक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग -43 में बुधवार की एक खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई।

अनूपपुर (नई दुनिया प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 में बुधवार की एक खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। इस घटना में दो युवकों की जान चली गई। मृतक आपसी रिश्ते में चाचा- भतीजे हैं जो की कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र के एवं जैतहरी जनपद के ग्राम कांसा कोड़ा के निवासी बताए गए हैं। मृतकों में मदन सिंह पिता कमलेश सिंह 34 वर्ष और संपत्त पिता छोटे सिंह 24 वर्ष है। मृत्यु के समय का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ।

बताया गया मृतक ग्राम पसला से वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी रात ग्यारह बजे की यह घटना है। खड़े ट्रक का नंबर आर जे 17 जीए 8962 है बताया गया उक्त ट्रक शहडोल की तरफ जा रहा था जोकि डीजल न होने की वजह से खड़ा था। मोटरसाइकिल का नंबर एमपी 65 एम ई 6634 है। बताया गया दोनों युवक नशे में भी थे और इनकी मोटरसाइकिल तेज गति में थी।

naidunia_image

सामने से आ रहे वाहन की वजह से जैसे ही गाड़ी किनारे करने का प्रयास किया गया उसी समय मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हंड्रेड पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

गुरुवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा गया। कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर कार्यवाही कर रही है।