Bhopal Crime Information: मीठी सुपारी खाने पर शिक्षक ने बालक को पीटा,केस दर्ज

Bhopal Crime Information: स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक शिक्षक के खिलाफ मारपीट, किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

By Anand dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 07:33 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 07:33 PM (IST)

Bhopal Crime News: मीठी सुपारी खाने पर शिक्षक ने बालक को पीटा,केस दर्ज

HighLights

  1. 13 वर्ष का बालक एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है
  2. जावेन्द्र बारहवीं तक के बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है

Bhopal Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोचिंग क्लास के दौरान सातवीं के छात्र को मीठी सुपारी खाना महंगा साबित हुआ। शिक्षक ने बालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक शिक्षक के खिलाफ मारपीट, किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाला 13 वर्ष का बालक एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। पिछले एक महीने से वह जावेन्द्र नामक युवक के पास कोचिंग पढ़ने जा रहा था। जावेन्द्र बारहवीं तक के बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। 19 मार्च की शाम करीब सात बजे छात्र कोचिंग सेंटर पहुंचा था। रात करीब आठ बजे उसके पास में बैठे एक दोस्त ने मीठी सुपारी दी तो छात्र ने उसे खा लिया। उसे सुपारी खाता देख कोचिंग पढ़ा रहा जावेन्दर नाराज हो गया और छात्र की पिटाई करते हुए उसके जमकर कान भी खींच दिए। मारपीट से छात्र की आंख, गाल, कान और पीठ पर चोट आई। घर पहुंचने पर मां ने पूछताछ की तो उसने सारी घटना बताई। अगले दिन स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जावेन्द्र के खिलाफ मारपीट और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र