Transformer Viral Video: बिजली से जुड़े काम हमेशा जोखिम भरे माने जाते हैं और इन्हें करने के लिए सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना जरूरी होता है. यही वजह है कि जब ऐसे किसी काम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है, तो वह लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के तार अपने हाथों से जोड़ता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में चिंगारियां निकलती और धुआं उठता भी नजर आता है, लेकिन इसके बाद भी वह व्यक्ति अपना काम करता रहता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ट्रांसफॉर्मर के तार हाथों से जोड़ता दिखा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा होकर उसके तार को अपने हाथों से जोड़ता हुआ नजर आता है. इस दौरान तारों से लगातार चिंगारियां निकलती दिखाई देती हैं और धुआं भी उठता है. इसके बाद भी वह व्यक्ति बिना रुके अपना काम पूरा करता हुआ नजर आता है, वीडियो खत्म होने तक वह तारों को जोड़ने का काम करता रहता है. यही सीन सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या कोई इंसान सच में नंगे हाथों से हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर की तार जोड़ सकता है? 😳
वीडियो में एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर की तारों को हाथ से छूते हुए जोड़ता दिख रहा है चिंगारियां निकल रही हैं धुआं भी उठ रहा है फिर भी वह काम पूरा कर देता है।
मुझे तो इस पर यकीन नहीं हो रहा है।
क्या… pic.twitter.com/9B44kiFYXv— Jamal | Viral desk (@jamalk38) July 30, 2026
पोस्ट में क्या कहा गया?
वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में सवाल किया गया है कि क्या कोई इंसान सच में नंगे हाथों से हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर की तार जोड़ सकता है. पोस्ट में लिखा गया कि वीडियो देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है और लोगों से पूछा गया कि क्या यह सच में संभव है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. साथ ही सही जानकारी रखने वाले लोगों से कमेंट के जरिए अपनी राय देने की अपील भी की गई है.
यह भी पढ़ें – Dakshineswar Railway Station Accident: Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे काम को देखकर ही डर लगने लगता है, वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि आखिर व्यक्ति को करंट क्यों नहीं लगा. किसी ने इसे बेहद खतरनाक बताया तो किसी ने कहा कि बिना सुरक्षा के इस तरह का काम करना सही नहीं है. कुछ यूजर्स ने मजाक में उस व्यक्ति को करंट मैन और आयरन मैन तक कह दिया. वहीं कई लोगों ने लिखा कि नंगे हाथों से हाई वोल्टेज तारों को छूना मौत को दावत देने जैसा है.
यह भी पढ़ें – Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड





