Bull Train Viral Video: इंसानियत और सूझबूझ की मिसाल पेश करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने सिर्फ एक जानवर की जान बचाने के लिए पूरी ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया. यह वीडियो एक्स यूजर @gharkekalesh के जरिए शेयर किया गया, शेयर होने के बाद से अब तक इस वीडियो को 25,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने ड्राइवर की जमकर तारीफ शुरू कर दी.
इंजन और पटरी के बीच फंस गया था सांड मच गई अफरातफरी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड ट्रेन से टकराने के बाद इंजन के अगले हिस्से और पटरी के बीच बुरी तरह फंस गया. सांड बुरी तरह घबराया हुआ नजर आता है और खुद को छुड़ाने के लिए बार बार दाएं बाएं जोर लगाता रहता है, लेकिन हर कोशिश नाकाम होती दिखती है. इस दौरान पटरी के दोनों ओर मौजूद लोग यह खौफनाक मंजर देखकर हैरान रह जाते हैं.
A loco pilot stopped the train to save a bull from the track. pic.twitter.com/fO25tWxq0L
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 30, 2026
यह भी पढ़ें: Video: जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
लोको पायलट ने तुरंत लिया संवेदनशील फैसला
हालात की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने बिना देर किए ट्रेन को वहीं रोक दिया. वीडियो में वह इंजन के दरवाजे से स्थिति का बारीकी से जायजा लेते नजर आते हैं, यह समझने की कोशिश करते हुए कि सांड को सुरक्षित तरीके से कैसे बाहर निकाला जाए. इस दौरान आसपास खड़े लोग भी हाथ हिला–हिलाकर और आवाजें लगाकर सांड को किसी भी तरह बचाने की गुहार लगाते नजर आते हैं.
पटरी के दोनों तरफ जुटी भीड़ हर कोई था चिंतित
वीडियो में यह भी साफ नजर आता है कि रेलवे ट्रैक के दोनों ओर काफी लोग जमा हो चुके थे, जो इस पूरी घटना को करीब से देख रहे थे. ज्यादातर लोग सांड को बचाने की उम्मीद में ड्राइवर की तरफ देख रहे थे, जबकि कुछ लोग खुद भी मदद करने की कोशिश करते दिखे.
यूजर्स का रिएक्शन किसी ने की तारीफ तो किसी ने जताई राहत
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि यही “असली इंसानियत है”, तो किसी ने लोको पायलट को सलाम करते हुए कहा कि “हड़बड़ी से ज्यादा जरूरी इंसानियत होती है”. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “हर हीरो केप नहीं पहनता, कोई ट्रेन भी चला सकता है”. वहीं एक अन्य यूजर ने इस बात पर गौर किया कि जानवर अक्सर पटरियों पर आ जाते हैं, और ड्राइवर की सतर्कता ने समय रहते बड़ा हादसा टाल दिया. ज्यादातर कमेंट्स में एक ही भाव बार बार झलका, चाहे इंसान हो या जानवर, हर जान की कीमत बराबर है, और लोको पायलट ने अपने फैसले से यही साबित कर दिया.
यह भी पढ़ें: 3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video





