अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, बोलीं- उन्हें नहीं पता था UP में कांग्रेस के कितने विधायक
विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन फिर भाजपा में शामिल हो गईं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 05:46 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 05:46 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन फिर भाजपा में शामिल हो गईं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह तक नहीं पता था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायक कितने हैं।
उन्होंने बताया कि साल 2017 में वह यूपी की रायबरेली सदर सीट से विधायक चुनकर आई थीं। वह पहली बार विधायक बनी थीं। उनकी दिल्ली में पहली बार राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। उस समय वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनको तब अपनी पार्टी की कोई जानकारी ही नहीं थी। यह देखकर मुझे काफी हैरानी हुई।
राहुल की हंसी कर गई हैरान
अदिति ने बताया कि वह जब राहुल गांधी से मिलीं, तो उन्होंने मुझसे सबसे पहला सवाला पूछा कि हमारे यूपी में कितने विधायक हैं। मैंने कहा कि सात विधायक। मेरा यह जवाब सुनवकर वह अपना सिर ऊपर उठाकर जोर-जोर से हंसने लग गए। उनकी इस हंसी को देखकर मुझे बहुत हैरानी हुई।


