Plastic Currency in India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्दी ही भारत में प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल करने वाला है. इसके लिए 10 और 20 रुपये के नोटों चुना गया है. सबसे पहले 10 और 20 के नोटों प्लास्टिक यानी पॉलिमर के रूप में बनाकर इनका ट्रायल किया जाएगा. इसके ट्रायल को सरकार ने मंजूरी भी दे दी है. लेकिन इसी बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये प्लास्टिक के नोट आने के बाद कागजी नोट बंद हो जाएंगे?
सरकार ने दिया सवाल का जवाब
हालांकि जनता के इस सवाल का जवाब भी सरकार ने हाल ही में दे दिया है. दरअसल संसद के मानसून सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार इसकी पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि ट्रायल के दौरान 10 रुपये के 100 करोड़ और 20 रुपये के 100 करोड़ पॉलिमर नोट जारी किए जाएंगे. इसका मतलब है कि कुल 200 करोड़ प्लास्टिक नोट बाजार में लाए जाएंगे. लेकिन इसके बाद पहले से चल रहे कागजी नोटों का क्या होगा, ये भी इस सत्र में साफ हो गया है.
ये भी पढ़ें: Marine Insurance: पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
बंद होंगे कागजी नोट?
इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री ने पंकज चौधरी ने साफ किया कि पॉलिमर नोट आने का मतलब कागज के नोटों को बंद करना नहीं है. RBI के अनुसार, प्लास्टिक नोटों को कागज के नोटों के साथ ही चलाया जाएगा. इसका मतल है कि फिलहाल कागज की करेंसी को पॉलिमर नोटों से बदलने की कोई प्लानिंग नहीं चल रही है. दोनों तरह के नोट बाजार में इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
सफल रहा ट्रायल तो छपेंगे और भी नोट
RBI ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के बाद इन नोटों के ट्रायल का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था. इसमें कहा गया था कि अगर ट्रायल सफल रहता है, तो आने वाले समय में दोनों मूल्य के पॉलिमर नोटों को नियमित रूप से जारी किया जा सकता है. यदि इन प्लास्टिक के नोटों का ट्रायल सफल रहता है तो RBI आगे इन नोटों की छपाई नियमित करेगी और इस्तेमाल को लेकर फैसला लिया जा सकता है. 10 और 20 के सफल ट्रायल के बाद 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट भी छापे जाएंगे.
ये भी पढ़ें: RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?



.jpg)

