Gold-Silver Value 21 March: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, पढ़ें कितना महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 66914 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1225 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 05:20 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 05:20 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 66914 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 20 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1225 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 75045 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 20 मार्च से 1,159 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 20 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65689 रुपये थी। 21 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66914 रुपये हो गई है। 20 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73886 रुपये थी। 21 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 75045 रुपये हो गई।

20 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66646 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61293 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 50186 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 39145 रुपये हो गई है।

naidunia_image

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन