Indore Crime Information: इंदौर में मकान के झगड़े में महिला को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा, देखें Video
Indore Crime Information: पिटाई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज। जिस मकान में महिला बेटियों के साथ रहती है वह उसके जेठ के नाम पर है।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:14 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 04:41 PM (IST)

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंचम की फेल में रहने वाली एक महिला की कुछ लोगों ने सड़क पर पिटाई कर दी। घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। विवाद मकान खरीदने और खाली न करने को लेकर हुआ है। महिला का आरोप है कि हमला ज्यादती के आरोपित ने करवाया है।
तुकोगंज थाना पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर शरद सुलवानिया, विनोद सुलवानिया, पार्वती बाई और दुर्गा बाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोपितों ने महिला को गालियां दी और बाल पकड़कर घर से बाहर खींच लाए। मकान खाली करने की धमकी दी और सबने मिलकर पिटाई कर दी।
महिला का आरोप- ज्यादती करने वाले ने करवाया हमला
महिला के मुताबिक, आरोपित गंगाधर जारवाल के रिश्तेदार है। गंगाधर के विरुद्ध महिला ने ज्यादती की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार थाने बुलाया और समझौता करवा दिया। उसके इशारे पर ही हमला हुआ है। जिस मकान को खरीदने का दावा किया वह जेठ के नाम है और उसमें वह बेटियों के साथ रहती है।


